Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
किसकी ओर है इशारा? नितिन नवीन बोले- देश को नेतृत्व देने वाला राज्य बन रहा UP, राम मंदिर प्रकरण को लेकर कही ये बात

किसकी ओर है इशारा? नितिन नवीन बोले- देश को नेतृत्व देने वाला राज्य बन रहा UP, राम मंदिर प्रकरण को लेकर कही ये बात

सतीश सिंह, लखनऊ. भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के राम मंदिर दान प्रकरण पर दिए गए बयान पर पलटवार किया है. उन्होंने कहा कि चीजों को नापाक इरादे से दूर रखें.

राम मंदिर आस्था का विषय है, आप न ही जुड़ें तो अच्छा है. जबकि, अखिलेश यादव ने कहा कि पूरा देश इस मामले को जान चुका है और विभिन्न संगठन आपस में बैठकर इस पर चर्चा कर रहे हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि लोगों की श्रद्धा और आस्था को गहरी ठेस पहुंची है और इस पूरे प्रकरण ने धार्मिक भावनाओं पर बड़ा आघात किया है.

मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर नितिन नवीन ने दावा किया कि प्रदेश में चाय की चर्चा घर-घर तक पहुंच चुकी है. उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने एक चाय बेचने वाले के बेटे को प्रधानमंत्री बनते देखा और जिन्होंने उनका मजाक उड़ाया, वे आज राजनीतिक हाशिए पर पहुंच गए हैं.

उत्तर प्रदेश देश को नेतृत्व देने वाला राज्य - नितिन नवीन

नीतिन नबिन ने कहा कि उत्तर प्रदेश के युवाओं ने अपने संघर्ष और मेहनत से राज्य को नई पहचान दिलाई है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उनकी टीम प्रदेश को विकास के नए आयाम तक पहुंचाने के लिए लगातार काम कर रही है. नौ लाख रोजगार उपलब्ध कराना इसका बड़ा उदाहरण है और उत्तर प्रदेश देश को नेतृत्व देने वाला राज्य बनता जा रहा है. उन्होंने विश्वास जताया कि वर्ष 2047 से पहले ही उत्तर प्रदेश देश का सबसे अग्रणी और विकसित राज्य बन जाएगा। उन्होंने लखनऊ की धरती को नमन करते हुए प्रभु श्रीराम, बाबा विश्वनाथ और प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत का भी स्मरण किया।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Lallu Ram