Dailyhunt
KKR vs SRH IPL 2026: सनराइजर्स हैदराबाद ने कोलकाता नाइट राइडर्स को दिया 227 रन का लक्ष्य, हेनरिक क्लासेन ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक, मुजरबानी ने झटके 4 विकेट

KKR vs SRH IPL 2026: सनराइजर्स हैदराबाद ने कोलकाता नाइट राइडर्स को दिया 227 रन का लक्ष्य, हेनरिक क्लासेन ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक, मुजरबानी ने झटके 4 विकेट

KKR vs SRH IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के छठे मुकाबले में आज कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) की टीमें आमने-सामने हैं। कोलकाता के ईडन गार्डन्स इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे इस मुकाबले में KKR के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था।

SRH ने 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 226 रन बनाए। अब KKR को यह मुकाबला जीतने के लिए 227 रन का लक्ष्य हासिल करना होगा।

सनराइजर्स हैदराबाद के लिए हेनरिक क्लासेन ने 52 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। वहीं, सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने 48 और ट्रेविस हेड ने 46 रन बनाए। इसके अलावा नीतीश कुमार रेड्डी ने 39 रन का योगदान दिया। बाकी बल्लेबाजों का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा।

कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए गेंदबाजी में ब्लेसिंग मुजरबानी ने सबसे ज्यादा 4 विकेट झटके, जबकि वैभव अरोड़ा को 2 सफलता मिली। इसके अलावा अनुकूल रॉय और कार्तिक त्यागी ने 1-1 विकेट चटकाए।

KKR और SRH की प्लेइंग 11

कोलकाता नाइट राइडर्स

अजिंक्य रहाणे (कप्तान), कैमरन ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, सुनील नरेन, वरुण चक्रवर्ती, वैभव अरोड़ा, कार्तिक त्यागी, ब्लेसिंग मुजरबानी।

इम्पैक्ट सब्स्टीट्यूट प्लेयर्स: फिन एलन, मनीष पांडे, तेजस्वी सिंह, सौरभ दुबे, रोवमैन पॉवेल।

सनराइजर्स हैदराबाद

अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, ईशान किशन (कप्तान और विकेटकीपर), हेनरिक क्लासेन, नीतीश कुमार रेड्डी, अनिकेत वर्मा, सलिल अरोड़ा, हर्ष दुबे, शिवांग कुमार, डेविड पायने, जयदेव उनादकट।

इम्पैक्ट सब्स्टीट्यूट प्लेयर्स: हर्षल पटेल, लियाम लिविंगस्टोन, ईशान मलिंगा, आर स्मरण, साकिब हुसैन।

IPL 2026 में खेलने को तरसा ये यॉर्कर किंग, परमिशन नहीं मिली तो कोर्ट पहुंचा, मचा बवाल

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Lallu Ram