Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
कुरुक्षेत्र में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, पैर में लगी गोली

कुरुक्षेत्र में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, पैर में लगी गोली

कुरुक्षेत्र। हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले के पिहोवा में मंगलवार देर शाम बड़ा हादसा होते-होते टला। हिसार-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे 152 पर फूलगढ़ गांव के पास सीआईए-1 की टीम और एक अपराधी के बीच जबरदस्त मुठभेड़ हो गई।

इस दौरान दोनों तरफ से गोलियां चलीं। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में गोली लगी और उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिसकर्मी की बाल-बाल बची जान

सीआईए-1 के इंचार्ज प्रतीक कुमार ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि एक आरोपी पैदल इलाके में घूम रहा है। जैसे ही पुलिस टीम ने उसे रुकने का इशारा किया, उसने पुलिस पर सीधे फायरिंग शुरू कर दी। आरोपी ने कुल 3 राउंड फायर किए। इनमें से एक गोली पुलिसकर्मी के बेहद करीब से गुजर गई। गनीमत रही कि पुलिसकर्मी को कोई चोट नहीं आई और वह सुरक्षित बच गया।

अस्पताल में भर्ती कराया गया आरोपी

पुलिस ने आरोपी को घेरकर पहले चेतावनी दी और फिर जवाबी कार्रवाई में उसकी टांग में गोली मारी। घायल अपराधी की पहचान पिहोवा के फौजी प्लॉट निवासी संजय उर्फ दीपू रंधावा के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके पास से 32 बोर की एक पिस्टल बरामद की है। आरोपी को पहले पिहोवा के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे एलएनजेपी अस्पताल रेफर कर दिया गया है। फिलहाल फोरेंसिक टीम घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है।

गुरुग्राम: सामान डिलीवरी कंपनी के गोदाम में लगी भयानक आग, दूर तक दिखा धुएं का गुबार

  • Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
  • https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Lallu Ram