Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
मानसून तैयारियों पर एके शर्मा का अल्टीमेटम, सफाई और ड्रेनेज व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश

मानसून तैयारियों पर एके शर्मा का अल्टीमेटम, सफाई और ड्रेनेज व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश

खनऊ. उत्तर प्रदेश के नगर विकास अरविंद कुमार शर्मा ने वर्षा ऋतु को देखते हुए प्रदेश के सभी नगर निकायों को अलर्ट मोड में रहने के निर्देश दिए हैं. उन्होंने स्पष्ट कहा कि बारिश के दौरान जलभराव, सीवर ओवरफ्लो, गंदगी या कचरे के ढेर जैसी स्थिति किसी भी हाल में स्वीकार नहीं की जाएगी.

लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ जवाबदेही तय करते हुए कार्रवाई की जाएगी.

नगर विकास मंत्री ने बताया कि अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि सभी पंपिंग स्टेशन, पंपिंग सेट, सीवर नेटवर्क और नालों की सफाई का कार्य तत्काल पूरा किया जाए. सभी पंपिंग स्टेशनों की मेंटेनेंस कर ड्रिल के माध्यम से उनकी कार्यक्षमता की जांच भी सुनिश्चित की जाए, ताकि बारिश के दौरान किसी प्रकार की तकनीकी बाधा न आए.

एके शर्मा ने कहा कि वर्षा ऋतु में संक्रामक रोगों का खतरा बढ़ जाता है. इसे देखते हुए सभी नगर निकायों में ब्लीचिंग पाउडर, एंटी-लार्वा दवाओं और अन्य आवश्यक रसायनों का नियमित छिड़काव कराने को कहा गया है. वही यह भी कहा गया है कि स्वच्छता व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए कचरा उठान और नालियों की सफाई लगातार जारी रखी जाए, जिससे आमजन को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े.

नगर विकास मंत्री ने कहा है कि सभी नगर आयुक्तों को निर्देश दिए कि वे स्वयं नियमित रूप से सफाई व्यवस्था की निगरानी करें और नागरिकों से प्राप्त प्रत्येक शिकायत का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करें.

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Lallu Ram