Dailyhunt
मौत की दावतः तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने चाचा-भतीजे और एक अन्य को मारी ठोकर, तीनों की उखड़ी सांसें

मौत की दावतः तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने चाचा-भतीजे और एक अन्य को मारी ठोकर, तीनों की उखड़ी सांसें

मैनपुरी. जिले में रफ्तार का कहर देखने को मिला है. जहां तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने चाचा-भतीजे और एक अन्य को ठोकर मार दी. घटना में तीनों की मौत हो गई. घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया.

हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मृतकों की लाश का पंचनामा कर पीएम के लिए भेजा. पुलिस घटना की जांच में जुट गई है.

हवस की भूख ऐसी कि… भतीजे के साथ होटल गई चाची, दोनों संबंध बना ही रहे थे कि आ धमका पति, फिर जो हुआ…

बता दें कि घटना थाना किशनी क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग बेवर-इटावा पर उस वक्त घटी, जब चाचा-भतीजा और एक अन्य दावत में शामिल होकर बाइक से घर लौट रहे थे. इसी दौरान अज्ञात वाहन ने बाइक को ठोकर मार दी. हादसा इतना भयानक था कि बाइक के परखच्चे उड़ गए. घटना में बाइक सवार चाचा-भतीजे की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं आफताब गंभीर रूप से घायल हुआ.

वहीं घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को इलाज के लिए अस्पताल भेजा. जहां चिकित्सकों ने जांच कर मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने तीनों मृतकों की लाश का पंचनामा कर पीएम के लिए भेजा. मृतकों की पहचान चाचा 50 वर्षीय सत्तार, 34 वर्षीय मोहम्मद और 35 वर्षीय आफताब के रूप में हुई है. पुलिस फरार वाहन चालक की तलाश में जुट गई है. शिकायत के आधार पर आगे की कार्रवाई करने की बात पुलिस कह रही है.

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Lallu Ram