दुनिया की नजरें इस वक्त मिडिल ईस्ट में चल रही जंग पर टिकी हैं, लेकिन इसी बीच रूस ने यूक्रेन पर एक बहुत बड़ा हमला कर दिया है. शनिवार की सुबह यूक्रेन के लिए तबाही लेकर आई. रूसी सेना ने राजधानी कीव को निशाना बनाते हुए मिसाइलों और ड्रोनों की झड़ी लगा दी.
यूक्रेन के कीव क्षेत्र में मिसाइल और ड्रोन हमलों में कम से कम 4 लोगों की मौत हो गई और 15 अन्य लोग घायल हो गए। जेलेंस्की का कहना है कि रूस ने सिर्फ एक रात में लगभग 430 ड्रोन और 68 मिसाइलें दागीं. हमला इतना जबरदस्त था कि राजधानी कीव के चार जिले बुरी तरह दहल गए. यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने कहा कि इन हमलों का मुख्य निशाना कीव क्षेत्र का ऊर्जा ढांचा था।
मिडिल ईस्ट में मचे घमासान के बीच रूस ने यूक्रेन पर बड़ा मिसाइल अटैक कर दिया है. एक ही रात में सैकड़ों ड्रोन और मिसाइलें दागकर राजधानी कीव को दहला दिया गया.
जेलेंस्की का कहना है कि रूस ने इस बार जानबूझकर रिहायशी इलाकों के साथ-साथ यूक्रेन के बिजली घरों (ऊर्जा केंद्रों) को अपना निशाना बनाया. कई पावर प्लांट तबाह हो गए हैं, जिसकी वजह से कड़ाके की ठंड में लोग बिना बिजली के रहने को मजबूर हैं.
हैरान करने वाली बात यह है कि यह हमला उस वक्त हुआ जब अमेरिका की मदद से रूस और यूक्रेन के बीच शांति की बात होने वाली थी. जेलेंस्की ने रूस पर आरोप लगाते हुए कहा कि पुतिन शांति नहीं चाहते, वे तो बस यूक्रेन को पूरी तरह बर्बाद करना चाहते हैं. उन्होंने दुनिया के शक्तिशाली देशों से अपील की है कि वे रूस पर दबाव डालें ताकि यह खून-खराबा रुक सके.
रूस ने इस बार हमले में अपनी पूरी ताकत झोंक दी है. जेलेंस्की का कहना है कि रूस ने सिर्फ एक रात में लगभग 430 ड्रोन और 68 मिसाइलें दागीं. हमला इतना जबरदस्त था कि राजधानी कीव के चार जिले बुरी तरह दहल गए. हर तरफ धुआं और मलबे के ढेर नजर आ रहे हैं. खबरों के मुताबिक, इस हमले में अब तक 4 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 15 से ज्यादा लोग घायल हैं.
यूक्रेन पर हुए इस ताजा हमले के बाद जर्मनी के चांसलर फ्रेडरिक मर्ज ने भी रूस के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया है. उन्होंने दोटूक कहा है कि अब रूस पर और ज्यादा पाबंदियां लगाने की जरूरत है ताकि उसे युद्ध रोकने पर मजबूर किया जा सके. चांसलर मर्ज ने यह भी साफ कर दिया कि जब तक युद्ध पूरी तरह खत्म नहीं होता, तब तक रूसी तेल और गैस पर लगी रोक को हटाना एक बड़ी गलती होगी.
यूक्रेन की राजधानी के लिए स्थानीय प्रशासन के प्रमुख मिकोला कलाशिंक ने शनिवार को बताया कि तीन घायलों की हालत गंभीर है, जिनमें से दो की सर्जरी की जा रही है। जेलेंस्की ने पश्चिमी देशों से अपील की कि वह एयर डिफेंस मिसाइलों के उत्पादन पर 100 फीसदी ध्यान दें। उन्होंने कहा कि रूस मध्य पूर्व के युद्ध का फायदा उठाकर यूरोप और यूक्रेन में और ज्यादा तबाही मचाने की कोशिश कर सकता है।

