Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
MP Board Result 2026 Class 10-12th: 16 लाख छात्रों का इंतजार खत्म, 15 अप्रैल को जारी होंगे एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं के नतीजे, ऐसे करें चेक

MP Board Result 2026 Class 10-12th: 16 लाख छात्रों का इंतजार खत्म, 15 अप्रैल को जारी होंगे एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं के नतीजे, ऐसे करें चेक

MP Board Result 2026 Class 10-12: मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) ने छात्रों की लंबी प्रतीक्षा समाप्त कर दी है। एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं के वर्ष 2026 के परीक्षा परिणाम 15 अप्रैल 2026, बुधवार को घोषित किए जाएंगे।

मंडल द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से रिजल्ट की आधिकारिक घोषणा की जाएगी और तुरंत ही छात्र अपना स्कोरकार्ड देख सकेंगे। इस वर्ष कुल 16 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं ने एमपी बोर्ड की हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी परीक्षाएं दी थीं।


कहां और कैसे चेक करें MP Board Result 2026?

छात्र अपना रिजल्ट निम्न आधिकारिक वेबसाइटों पर आसानी से देख और डाउनलोड कर सकते हैं:

  • mpresults.nic.in
  • mpbse.nic.in
  • mpbse.mponline.gov.in
  • mponline.gov.in


रिजल्ट चेक करने का आसान तरीका (Step-by-Step):

  1. आधिकारिक वेबसाइट mpresults.nic.in या mpbse.nic.in पर जाएं।
  2. होमपेज पर 'MP Board Class 10 Result 2026' या 'MP Board Class 12 Result 2026' लिंक पर क्लिक करें।
  3. अपना रोल नंबर, जन्म तिथि (या आवेदन संख्या) और कैप्चा दर्ज करें।
  4. सबमिट करने पर आपका पूरा रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  5. मार्कशीट को ध्यान से चेक करें और PDF डाउनलोड करके प्रिंट ले लें।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Lallu Ram