Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
MP Morning News: बालाघाट और दिल्ली जाएंगे सीएम डॉ मोहन, भोपाल में प्रॉपर्टी टैक्स में 6 फीसदी की मिलेगी छूट, जानें और क्या कुछ रहेगा खास?

MP Morning News: बालाघाट और दिल्ली जाएंगे सीएम डॉ मोहन, भोपाल में प्रॉपर्टी टैक्स में 6 फीसदी की मिलेगी छूट, जानें और क्या कुछ रहेगा खास?

MP Morning News: भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आज बालाघाट जाएंगे। जहां वे जन विश्वास अभियान में शामिल होंगे। इसके बाद दिल्ली के लिए रवाना होंगे। दिल्ली में सीएम स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे।

दिल्ली से लौटने के बाद वे छतरपुर जाएंगे। छतरपुर में स्थानीय कार्यक्रम और यही रात्रि विश्राम करेंगे।

बालाघाट के कोरका गांव का दौरा करेंगे मुख्यमंत्री

सीएम डॉ मोहन यादव बालाघाट के बैगा बाहुल्य गांव कोरका का दौरा करेंगे। जहां वे बीमार बैगा परिवार से मुलाकात करेंगे। इसके बाद लांची में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। कोरका गांव में मलेरिया, मीजल्स संक्रमण और पोषण समस्या से कई बच्चे बीमार है। ग्राम पंचायत अडोरी, घुम्मुर और मछूरदा के अंतर्गत 11 से अधिक गांव प्रभावित है। पिछले सप्ताह मंत्री राजेंद्र शुक्ल और कुंवर विजय शाह भी इस गांव का दौरा कर चुके हैं।

CM के आज के कार्यक्रम

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आज शनिवार को सुबह 8:40 बजे इंदौर से वायुयान के जरिए प्रस्थान कर 9:50 बजे बिरसी-गोंदिया हवाई पट्टी पहुचेंगे और यहां से सुबह 10 बजे लांजी के लिए रवाना होंगे। सुबह 10:30 बजे लांजी से कोरका के लिए प्रस्थान करेंगे। सुबह11:20 बजे कोरका पहुंचेंगे, जहां स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। दोपहर 12:20 बजे वे कोरका से लांजी के लिए प्रस्थान करेंगे। लांजी में स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होने के बाद वे दोपहर 2:25 बजे लांजी से हेलीकाप्टर के जरिए बिरसी-गोंदिया हवाई पट्टी के लिए रवाना होंगे और दोपहर 2:40 बजे बिरसी पहुचेंगे। यहां से दोपहर 2:45 बजे वायुयान से नई दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे।

प्रॉपर्टी टैक्स में 6 फीसदी की मिलेगी छूट

भोपालवासियों के लिए अच्छी खबर है। प्रॉपर्टी टैक्स में 6 फीसदी की छूट मिलेगी। तीन दिन तक प्रॉपर्टी टैक्स पर विशेष छूट दी जाएगी। छुट्टी वाले दिन भी प्रॉपर्टी टैक्स भर सकेंगे। शनिवार, रविवार भी वार्ड कार्यालय खुले रहेंगे। किसी भी वार्ड कार्यालय में पहुंचकर संपत्ति कर भर सकते हैं। वार्ड कार्यालय के अलावा www.bmconline.gov.in पर ऑनलाइन कर छूट का लाभ उठा सकते हैं।

छिंदवाड़ा में आज भुजलिया उत्सव

छिंदवाड़ा जिले में आज भुजलिया उत्सव मनाया जाएगा। इस दौरान जुलूस भी निकलेगा। जिसमें शस्त्र कला देखने को मिलेगी। प्रदर्शन के साथ ही चन्द्रावली रक्षासूत्र बांधेंगी। इसके अलावा तोपों की सलामी भी आकर्षण का केंद्र रहेगी।

नीट पीजी परीक्षा-2026 कल, ग्वालियर में बनाए गए दो केंद्र

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) की ओर से आयोजित नीट पीजी परीक्षा-2026 का आयोजन 30 अगस्त रविवार को होगा। इसके लिए ग्वालियर में मुरार के यमुना नगर स्थित भारतीय विद्या मंदिर और बड़ागांव स्थित आईओएन डिजिटल जोन को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। परीक्षा एक ही सत्र में होगी। सुबह 9 से दोपहर 12:30 बजे तक कंप्यूटर आधारित ऑनलाइन माध्यम से ली जाएगी। इसके लिए सुबह 7 बजे से एग्जाम सेंटर में प्रवेश दिया जाएगा।

  • मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक
Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Lallu Ram