संजय पाटीदार, भोपाल/ चेतन योगी, देवास। गुजरात ATS ने आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े 8 आतंकियों को पकड़ने में बड़ी सफलता हासिल की है। इनमें से एक दहशतगर्द बिलाल दुरानी उर्फ मोहम्मद अमर घाघा,उर्फ अबू दुजाना,उर्फ अबू सूफियान को देवास जिले से दबोचा गया है।
आतंकी घरों में टाइल्स लगाने का काम करता था।
देवास से 18 वर्षीय बिलाल दुरानी गिरफ्तार
गुहरात ATS के आतंकियों के बारे में गुप्त सूचना मिली थी जिसके बाद तार जोड़ते हुए एक टीम 2 जुलाई को मध्य प्रदेश के देवास पहुंची। यहां वारसी नगर निवासी 18 वर्षीय बिलाल दुरानी को गिरफ्तार कर लिया गया।
जैश ए मोहम्मद के मैसेज और वीडियो करता था फॉरवर्ड
वह देवास में सालो से शेडो वर्क यानी टाइल्स लगाने का काम करता था। आरोप है कि बिलाल जैश ए मोहम्मद के संवेदनशील मैसेज और वीडियो फॉलो करता था और दूसरों को भी फॉरवर्ड करता था। आतंकी के खिलाफ देवास में कोई अपराध दर्ज नहीं है।
आतंकवादी गतिविधियों के लिए खड़ा कर रहे थे नेटवर्क
दरअसल, गुजरात ATS ने गुजरात और मध्य प्रदेश के अलग-अलग जिलों में तलाशी अभियान चलाकर इन आतंकियों को पकड़ा। ये पकड़े गए आरोपी गुजरात में आतंकवादी गतिविधियों को अंजाम देने के लिए अपना सक्रिय नेटवर्क खड़ा करने का काम कर रहे थे।
गहन जांच कर रही टीम
आतंकियों की समय रहते गिरफ्तारी से गुजरात में एक बड़े आतंकी हमले या दुर्घटना की संभावना टल गई है और आतंकी साजिश का पर्दाफाश हुआ है। आतंकी किसके-किसके संपर्क में थे, इसे लेकर आगे की जांच शुरू कर दी गई है। आरोपियों के पास से देश विरोधी सामग्री भी बरामद हुई है, जिसकी गहन जांच की जा रही है।

