Dailyhunt
'नई सोच-नया शहर' का बड़ा मिशन. क्या अब सच में बदल जाएगी करनाल की सूरत?

'नई सोच-नया शहर' का बड़ा मिशन. क्या अब सच में बदल जाएगी करनाल की सूरत?

क्ष्य, करनाल। शहर में स्वच्छता को लेकर अब अभियान तेज हो गया है और करनाल नगर निगम ने इसे मिशन मोड में आगे बढ़ाना शुरू कर दिया है। 'नई सोच-नया शहर, स्वच्छ हरियाणा' अभियान के तहत शहर के अलग-अलग वार्डों में लगातार सफाई और जागरूकता कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं, जिससे लोगों को सीधे जोड़ने की कोशिश हो रही है।

बसंत विहार, कुंजपुरा रोड, फूसगढ़ गांव से लेकर कर्ण ताल पार्क तक कई जगहों पर विशेष अभियान चलाकर न सिर्फ सफाई की गई, बल्कि लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक भी किया गया। महापौर रेनू बाला गुप्ता ने साफ कहा है कि शहर को साफ रखना सिर्फ निगम का नहीं, बल्कि हर नागरिक की जिम्मेदारी है और इसके लिए जनभागीदारी सबसे जरूरी है।

नगर निगम आयुक्त डॉ. वैशाली शर्मा ने लोगों से कचरे को स्रोत पर ही अलग करने और वैज्ञानिक तरीके से निपटान की आदत डालने की अपील की है। साथ ही बाजारों और व्यावसायिक क्षेत्रों में भी खास अभियान चलाकर दुकानदारों को नियमों के प्रति जागरूक किया जा रहा है और उल्लंघन करने वालों पर चालान की चेतावनी दी गई है।

अब सवाल यही है कि क्या यह अभियान लोगों की आदतों में बदलाव ला पाएगा या फिर पहले की तरह कुछ समय बाद ही इसकी रफ्तार धीमी पड़ जाएगी, क्योंकि असली चुनौती लोगों की भागीदारी और व्यवहार में बदलाव की है।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Lallu Ram