शशांक द्विवेदी, खजुराहो। मध्य प्रदेश के खजुराहो में नकली सोने के सिक्के दिखाकर जालसाजी मामले में कार्रवाई की गई है। पुलिस ने चार युवकों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने साढ़े पांच लाख के 66 नकली सोने के सिक्के देकर फरार हो गए थे।
फिलहाल पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
दरअसल, 28 मार्च को राजनगर कस्बे में रहने वाले निशांत सोनी के यहां दुकान पर 4 लोग पहुंचे और नकली सोने के 66 सिक्के देकर 5 लाख 50 हजार लेकर फरार हो गए। निशांत सोनी ने 29 मार्च को इसकी सूचना राजनगर पुलिस को दी। जिसमें बताया कि चार युवकों ने नकसी सोने के सिक्के के बदले फ्रॉड किया है। इस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
वहीं पुलिस ने मुखबिर की सूचना के आधार पर मोबाइल डिटेल और संबंधित की लोकेशन खंगाली। इसके आधार पर तीन लोगों को मध्य प्रदेश और एक युवक को उत्तर प्रदेश के बांदा जिले से गिरफ्तार किया। इसके बाद सभी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से सभी को जेल भेज दिया गया है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

