Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
OJEE 2026 Registration Last Date Extended: अब 29 मार्च तक करें आवेदन, फीस जमा करना जरूरी

OJEE 2026 Registration Last Date Extended: अब 29 मार्च तक करें आवेदन, फीस जमा करना जरूरी

डिशा जॉइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन (OJEE) 2026 में शामिल होने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए राहत भरी खबर है। परीक्षा के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है। अब उम्मीदवार 29 मार्च 2026, रात 11:59 बजे तक आधिकारिक वेबसाइट ojee.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

इससे पहले आवेदन की अंतिम तिथि 22 मार्च 2026 निर्धारित की गई थी, जिसे अब आगे बढ़ा दिया गया है ताकि अधिक से अधिक उम्मीदवार आवेदन कर सकें।
OJEE कमिटी द्वारा जारी आधिकारिक नोटिस के अनुसार, उम्मीदवार का आवेदन तभी पूर्ण माना जाएगा जब वह अपनी एप्लीकेशन फीस का भुगतान कर देगा। यानी केवल फॉर्म भरना ही पर्याप्त नहीं है, फीस जमा करना अनिवार्य है।

जो उम्मीदवार अब तक आवेदन नहीं कर पाए हैं, उनके पास यह अंतिम मौका है। ऐसे में उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम तारीख का इंतजार किए बिना जल्द से जल्द अपना फॉर्म भरकर फीस जमा कर दें, ताकि किसी तकनीकी समस्या से बचा जा सके।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Lallu Ram