Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
पहलगाम हमले को सही ठहराने वाला मोहम्मद सानूफ गिरफ्तारी, सऊदी से लौटते ही पुलिस ने पकड़ा ; UAPA के तहत केस दर्ज

पहलगाम हमले को सही ठहराने वाला मोहम्मद सानूफ गिरफ्तारी, सऊदी से लौटते ही पुलिस ने पकड़ा ; UAPA के तहत केस दर्ज

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम आतंकी हमले को कथित तौर पर सही ठहराने और हमले में जान गंवाने वाले एक मृतक के परिजन के खिलाफ सोशल Media पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में केरल के 26 वर्षीय युवक मोहम्मद सानूफ को गिरफ्तार किया गया है।

आरोपी को रविवार को सऊदी अरब से कोझिकोड पहुंचने के बाद हिरासत में लिया गया। उसके खिलाफ गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (UAPA) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

CBSE 10th Second Board Result 2026: कभी भी जारी हो सकता है रिजल्ट, ऐसे करें चेक, फाइनल मार्कशीट भी होगी उपलब्ध

क्या है पूरा मामला?

जानकारी के अनुसार, पहलगाम आतंकी हमले में केरल के एन. रामचंद्रन की मौत हो गई थी। घटना के बाद उनकी बेटी ने सोशल मीडिया पर अपने पिता को लेकर भावनात्मक पोस्ट साझा की थी। आरोप है कि इसी पोस्ट पर मोहम्मद सानूफ ने ऐसी टिप्पणी की, जिसमें न केवल आतंकी हमले को उचित ठहराने की कोशिश की गई, बल्कि मृतक के परिजन के खिलाफ भी आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया गया।

गुजरात: भावनगर में शेरनी का खौफ, पशुपालक को 30 मिनट तक दबोचे रखा; जान बचाने के लिए सहलाता रहा, VIDEO वायरल

शिकायत के बाद हुई कार्रवाई

मामले में भारतीय जनता युवा मोर्चा (BJYM) की राज्य सचिव अदीना भारती ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस के अनुसार, शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच की गई और सोशल मीडिया टिप्पणी को गंभीर एवं संवेदनशीलता की सीमा लांघने वाला पाया गया। जांच के आधार पर आरोपी के खिलाफ UAPA सहित संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।

पुलिस ने बताया कि मोहम्मद सानूफ सऊदी अरब में काम करता था। जैसे ही वह रविवार को केरल लौटा, उसे कोझिकोड एयरपोर्ट पर हिरासत में लेकर गिरफ्तार कर लिया गया। अदालत ने आरोपी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

ATS को सौंपी जा सकती है जांच

पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और संभावना जताई जा रही है कि जांच आतंकवाद विरोधी दस्ते (ATS) को सौंपी जा सकती है। वहीं, भाजपा केरल अध्यक्ष राजीव चंद्रशेखर ने इस घटना को राज्य में वर्षों से चली आ रही तुष्टीकरण की राजनीति, कट्टरता और कांग्रेस-वाम दलों के राजनीतिक पाखंड का परिणाम बताया है।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Lallu Ram