Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
पहले बिहार, अब UP की बारी! 27 के चुनावी रण में उतरने की तैयारी में LJP, रामविलास पासवान की जयंती पर चिराग पासवान ने दिया बड़ा बयान

पहले बिहार, अब UP की बारी! 27 के चुनावी रण में उतरने की तैयारी में LJP, रामविलास पासवान की जयंती पर चिराग पासवान ने दिया बड़ा बयान

खनऊ. लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान रविवार को लखनऊ पहुंचे. इस दौरान उन्होंने कहा कि वह पार्टी संस्थापक राम विलास पासवान की जयंती मनाने के लिए राजधानी आए हैं.

पार्टी ने इस वर्ष उनकी जयंती लखनऊ में आयोजित करने का निर्णय लिया है. इस दौरान उन्होंने 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर अपनी पार्टी की संभावनाओं को लेकर बड़ा बयान दिया.

श्रीराम मंदिर से सोने की परत वाली श्रीरामचरितमानस गायब! पूर्व गृह सचिव बोले- शिकायत करने पर चंपत राय ने कहा था- मैं जो चाहूंगा वही मंदिर में होगा

चिराग पासवान ने कहा कि उनकी पार्टी उत्तर प्रदेश में संगठन के विस्तार के लिए लगातार कार्य कर रही है. उन्होंने बताया कि लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) बिहार और झारखंड के अलावा अन्य राज्यों में भी अपनी मौजूदगी मजबूत कर रही है और जहां संगठन नहीं है, वहां भी सक्रिय रूप से विस्तार की दिशा में प्रयास किए जा रहे हैं.

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर पूछे गए सवाल पर चिराग पासवान ने स्पष्ट किया कि उनकी पार्टी राज्य में चुनाव लड़ने की सोच रखती है. हालांकि, गठबंधन और सीटों के बंटवारे जैसे मुद्दों पर अंतिम निर्णय राज्य इकाई की सिफारिश के आधार पर ही लिया जाएगा.

राम मंदिर प्रकरण के बाद जनता ने भाजपा को नकारा? अखिलेश बोले- बीजेपी अध्यक्ष के स्वागत में दिखा लोगों की नाराजगी का असर

उन्होंने कहा कि गठबंधन का स्वरूप क्या होगा और किस प्रकार चुनाव लड़ा जाएगा, इसका फैसला प्रदेश इकाई करेगी. राज्य इकाई जो भी प्रस्ताव पारित कर केंद्रीय संसदीय बोर्ड को भेजेगी, उस पर पार्टी नेतृत्व अंतिम मुहर लगाएगा. चिराग पासवान ने विश्वास जताया कि उत्तर प्रदेश में संगठन को मजबूत कर पार्टी आने वाले समय में बेहतर राजनीतिक भूमिका निभाएगी और कार्यकर्ताओं के सहयोग से जनाधार का विस्तार करेगी.

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Lallu Ram