Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
फिर सुर्खियों में तान्या मित्तल-फैजान विवाद: इन्फ्लुएंसर ने ग्वालियर पुलिस को सौंपी लिखित शिकायत, कहा- मेरी जान को खतरा

फिर सुर्खियों में तान्या मित्तल-फैजान विवाद: इन्फ्लुएंसर ने ग्वालियर पुलिस को सौंपी लिखित शिकायत, कहा- मेरी जान को खतरा

र्ण मिश्रा, ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर की रहने वाली बिग बॉस फेम तान्या मित्तल और मुंबई से आए सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर फैजान अंसारी के बीच विवाद एक बार फिर सुर्खियों में है।

करीब छह महीने पुराने मामले में फैजान अंसारी ने ग्वालियर पहुंचकर तान्या मित्तल पर धमकाने का आरोप लगाया है। उन्होंने पुलिस से खा है कि उनकी जान को कुछ भी होता है तो इसके लिए तान्या मित्तल जिम्मेदार होंगी,ऐसे में पुलिस से सुरक्षा की मांग करते हुए शिकायत दर्ज कराई है।

फैजान ने अपनी जान को बताया खतरा

मुंबई से ग्वालियर पहुंचे सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर फैजान अंसारी पहले यूनिवर्सिटी थाना पहुंचे, जहां उन्होंने अपने बयान दर्ज कराए,इसके बाद वह सीधे एसएसपी कार्यालय पहुंचे और एक लिखित शिकायत सौंपते हुए आरोप लगाया कि उन्हें शिकायत वापस लेने के लिए लगातार धमकियां दी जा रही हैं। फैजान ने अपनी जान को खतरा बताते हुए पुलिस सुरक्षा की मांग की है।

शिकायत वापस लेने का बनाया जा रहा दबाव

फैजान अंसारी का कहना है कि यह विवाद करीब छह महीने पहले शुरू हुआ था। उनके मुताबिक, तान्या मित्तल ने मुंबई एयरपोर्ट से बलराज साहनी को गिरफ्तार करवाया था। इसी मामले में बलराज की परिचित सिम्मी राजपूत ने उनसे मदद मांगी थी। इसके बाद उन्होंने तान्या मित्तल के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। अब उसी शिकायत को वापस लेने के लिए उन पर दबाव बनाया जा रहा है।

6 महीने पहले शुरू हुआ था विवाद

फैजान का आरोप है कि उन्हें अलग-अलग लोगों के जरिए लगातार धमकियां मिल रही हैं। धमकी देने वाले खुद को प्रभावशाली और जान-पहचान वाले लोग बताते हैं, जिससे उन्हें अपनी सुरक्षा को लेकर चिंता है। फिलहाल पुलिस ने शिकायत लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। बहरहाल करीब छह महीने पुराने इस विवाद ने एक बार फिर तूल पकड़ लिया है। फैजान अंसारी ने सीधे एसएसपी कार्यालय पहुंचकर सुरक्षा की मांग की है। अब देखना होगा कि पुलिस जांच में क्या तथ्य सामने आते हैं और इस मामले में आगे क्या कार्रवाई होती है।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Lallu Ram