Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
पीएम मोदी ने मेलोनी को स्पेशल गिफ्ट दीः खुशी से झूम उठी इटली की प्रधानमंत्री, भारत से लेकर गए थे, देखें वीडियो

पीएम मोदी ने मेलोनी को स्पेशल गिफ्ट दीः खुशी से झूम उठी इटली की प्रधानमंत्री, भारत से लेकर गए थे, देखें वीडियो

PM Modi Gave Special Gift to Giorgia Meloni: इटली दौरे पर पहुंचे पीएम नरेंद्र मोदी ने जॉर्जिया मेलोनी को स्पेशल गिफ्ट दी है। प्रधानमंत्री मोदी ये स्पेशल गिफ्ट भारत से लेकर इटली पीएम जॉर्जिया मेलोनी के लिए लेकर पहुंचे थे।

पीएम मोदी ने मेलोनी को जैसे ही ये स्पथल गिफ्ट दिया, वह काफी खुश हो गईं। मेलोनी ने खुद सोशल मीडिया एक्स पर वीडियो शेयर कर इसका खुलासा किया है। वीडियो में भी देख सकते हैं कि मोदी से स्पेशल गिफ्ट पाकर मेलोनी काफी खुश दुख रहीं है।

पीएम मोदी को 'सपेरे' के रूप में दिखाया, महिला पत्रकार के सवाल विवाद के बाद नॉर्वे के अखबार की नस्लभेदी हरकत, कार्टून पर मचा बवाल

दरअसल इटली दौरे के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इजॉर्जिया मेलोनी को भारत की मशहूर टॉफी 'मेलोडी' (Melody) खास तौर पर गिफ्ट की है। सोशल मीडिया पर #Melodi की लोकप्रियता के बीच, दोनों नेताओं के बीच की यह अनौपचारिक और दोस्ताना मुलाकात काफी चर्चा में है।

बता दें कि पीएम नरेंद्र मोदी पांच देशों की यात्रा के अंतिम पड़ाव पर इटली पहुंचे हैं। रोम में पीएम मोदी ने अपने खास दोस्त और इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी के साथ डिनर किया। इसके बाद दोनों एक ही कार में घूमने के लिए कोलेसियम गए। यहां दोनों ने एक साथ कई तस्वीरें खिंचवाई। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच जबदस्त केमिस्ट्री (बॉन्डिंग) देखने को मिली।

पीएम मोदी ने जॉर्जिया मेलोनी से मुलाकात की तस्वीरें सोशल मीडिया एक्स पर शेयर करते हुए लिखा- रोम में लैंड करने के बाद, प्राइम मिनिस्टर मेलोनी से डिनर पर मिलने का मौका मिला, जिसके बाद मशहूर कोलोसियम घूमने गए। हमने कई टॉपिक पर अपने विचार शेयर किए। आज की हमारी बातचीत का इंतज़ार रहेगा, जहाँ हम इंडिया-इटली दोस्ती को कैसे बढ़ावा दिया जाए, इस पर बातचीत जारी रखेंगे। @GiorgiaMeloni

वहीं इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने सोशल मीडिया पर मोदी के साथ तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, 'वेलकम टु रोम, माय फ्रेंड।' PM मोदी ने कहा कि आज होने वाली औपचारिक बातचीत में भारत-इटली दोस्ती को और मजबूत करने पर चर्चा जारी रहेगी। दोनों नेताओं के बीच व्यापार, निवेश, एडवांस टेक्नोलॉजी और वैश्विक मुद्दों पर बातचीत होने की संभावना है।

इससे पहले इटली की राजधानी रोम पहुंचने पर एयरपोर्ट पर इटली के उप प्रधानमंत्री एंटोनियो ताजानी (Antonio Tajani) ने पीएम मोदी का स्वागत किया। इटली पहुंचने की जानकारी सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने लिखा-मैं रोम, इटली पहुँच गया हूँ। मैं प्रेसिडेंट सर्जियो मैटारेला और प्राइम मिनिस्टर जियोर्जिया मेलोनी से मिलूँगा और उनसे बातचीत करूँगा।

जॉर्जिया मेलोनी से मिले पीएम मोदीः दोनों नेताओं ने साथ में डिनर किया, फिर एक ही कार में घूमने गए, दिखी जबदस्त बॉन्डिंग, देखें PHOTOS

मोदी ने आगे लिखा कि-इस विज़िट में इंडिया और इटली के बीच कोऑपरेशन को मज़बूत करने पर फ़ोकस होगा, जिसमें इंडिया-मिडिल ईस्ट-यूरोप इकोनॉमिक कॉरिडोर (IMEC) पर खास ध्यान दिया जाएगा। जॉइंट स्ट्रेटेजिक एक्शन प्लान 2025-2029 का भी रिव्यू किया जाएगा। मैं यूनाइटेड नेशंस फ़ूड एंड एग्रीकल्चर ऑर्गनाइज़ेशन (FAO) के हेडक्वार्टर भी जाऊंगा, जिससे मल्टीलेटरलिज़्म और ग्लोबल फ़ूड सिक्योरिटी के लिए इंडिया का कमिटमेंट और मज़बूत होगा।

'चिकन नेक' पर सीएम सुवेंदु अधिकारी का बड़ा फैसला, केंद्र को सौंपी 120 एकड़ जमीन, बांग्लादेश अब क्या करेगा?

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Lallu Ram