Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
पीओके भारत में शामिल होगा! पाकिस्तान के दमन से त्रस्त नेताओं ने भारत से मांगा समर्थन, बोले- हम भारत में मिलना चाहते हैं

पीओके भारत में शामिल होगा! पाकिस्तान के दमन से त्रस्त नेताओं ने भारत से मांगा समर्थन, बोले- हम भारत में मिलना चाहते हैं

PoK Protest: पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर यानी पीओके भारत में शामिल होगा (PoK will join India)। पाकिस्तान (Pakistan) के दमन से त्रस्त पीओके लोगों ने भारत (India) के साथ मिलने की सहमति जताई।

यहां तक कि पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (POJK) के नेताओं से भारत से मदद की गुहार (PoK leaders sought help from India) लगाई है।

'सुन रहे हो न विनोद…', पीएम मोदी ने 'पंचायत' वेब सीरीज का डायलॉग बोला, सभा में गूंज उठे ठहाके, Watch Video

दरअसल पाकिस्तानी सेना की द्रमणकारी नीति और अपनी मांगों को लेकर PoK के कश्मीरी पिछले 26 दिन से धरने पर बैठे हैं। पाकिस्तानी रेंजर्स और पुलिस की गोलीबारी भी प्रदर्शनकारियों का हौसला नहीं तोड़ पा रही है। पीओके में खाने-पीने में बेहद ज़्यादा किल्लत होने के कारण वहां के लोगों ने भारत से मदद की मांग की है।

इसी बीच वहां के संगठन जम्मू-कश्मीर जॉइट अवामी एक्शन कमेटी (JAAC) के मुख्य सदस्य सरदार अमन खान ने विडियो संदेश जारी कर आज होने वाले विरोध प्रदर्शन में ज्यादा से ज्यादा लोगों से शामिल होने की अपील की है। साथ ही उन्होंने भारत के नागरिकों, खास कर श्रीनगर के लोगों से विरोध प्रदर्शन का समर्थन करने की अपील की है। सरदार अमान ख़ान ने भारत के साथ फिर से एक होने का इशारा करते हुए पीओके के लोगों से पूछा कि क्या LoC की तरफ आगे बढ़ा जाए तो रावलकोट के ईदगाह मैदान पर बैठी 80 हजार जानता ने कई बार हां में जवाब दिया। अमान ख़ान ने पाकिस्तानी हुकूमत को चेतावनी दी कि अगर पीओके के लोगों को उनकी मांगों के बदले गोली मिलती है तो पीओके के लोगों के पास बहुत सारे रास्ते हैं।

पीओके के नेताओं ने राजौरी, जम्मू, लद्दाख से भी समर्थन मांगा

वीडियो में सरदार अमन खान कहते हैं कि इस संदेश के जरिए मैं कश्मीर घाटी के लोगों खासकर श्रीनगर के लोगों से बात कर रहा हूं। हम राजौरी, जम्मू, लद्दाख, करगिल, गिलगित-बाल्टिस्तान और पूरे राज्य के लोगों से बात कर रहे हैं। जैसा कि आप सभी जानते हैं कि कश्मीर (PoJK) को इस तरह के दबाव और दमन का सामना करते हुए लगभग एक महीना हो गया है। अपने बुनियादी अधिकारों की मांग करने पर यहां के लोगों के साथ जो ज़ुल्म, अन्याय, नरसंहार और सैन्य आक्रामकता हुई है, वह चरम पर पहुंच गई है। इस बेहद मुश्किल दौर में हमारे खाने-पीने की चीजों की सप्लाई और दवाइयों के रास्ते बंद कर दिए गए हैं। यहां के शासक और सुरक्षा बल हमारे सांस लेने तक पर नाराजगी जाहिर कर रहे हैं और सवाल उठा रहे हैं कि यहां के लोग सांस क्यों ले रहे हैं।

पाकिस्तानी सेना के क्रूर दमन का एक और वीडियो वायरल

इधर पाकिस्तान के अवैध कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर (PoK) में बुनियादी अधिकारों को लेकर हो रहे शांतिपूर्ण प्रदर्शनों पर पाकिस्तानी सेना के क्रूर दमन का एक वीडियो वायरल हुआ है। निवार को पाकिस्तानी सेना ने एक बार फिर फज़्र की नमाज़ के समय प्रदर्शनकारियों पर गोलियां चलाईं और प्रदर्शन को खत्म करने की कोशिश की। रावलकोट के ईदगाह मैदान से आई तस्वीरों में साफ-साफ दिख रहा है कि किस तरह सुबह साढ़े 4 बजे पाकिस्तानी रेंजर्स और पीओके पुलिस प्रदर्शनकारियों पर फायरिंग कर रही है. ये फायरिंग कल पीओके में पाकिस्तानी हुकूमत द्वारा की गई गोलीबारी के 1 महीने पूरे होने पर प्रदर्शन से एक दिन पहले की गई। इस गोलीबारी में 11 लोग घायल हुए हैं।

पीएम मोदी ने मेलोनी को Melody Toffee गिफ्ट दी, खुशी से झूम उठी इटली की प्रधानमंत्री

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Lallu Ram