Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
पिता बना हैवान: 8 साल की बेटी से किया दुष्कर्म, मां की शिकायत के बाद गिरफ्तार

पिता बना हैवान: 8 साल की बेटी से किया दुष्कर्म, मां की शिकायत के बाद गिरफ्तार

संजीव शर्मा, कोंडागांव। छत्तीसगढ़ के कोंडागांव से रिश्ते को शर्मसार कर देने वाला एक मामला सामने आया है, जहां एक पिता ने 8 साल की बेटी के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। मां की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है।

यह पूरा मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

पढ़िए पूरी खबर

बताया जा रहा है कि आरोपी अपनी बच्ची के साथ पहले भी दो बार जबरदस्ती कर चुका था। इस घटना की जानकारी आरोपी की पत्नी को भी थी। 2 जुलाई की रात आरोपी पत्नी के मना करने के बाद भी बच्ची को जबरदस्ती कमरे में उठाकर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया।

ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप

3 जुलाई की सुबह महिला अपनी 8 साल की बच्ची को लेकर थाने पहुंची और शिकायत दर्ज कराई। इस दौरान उसने बताया कि रिपोर्ट न लिखाने के लिए उसपर ससुराल पक्ष ने काफी दबाव बनाया। इसके बाद भी थाने में अपने पति के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई।

थाना प्रभारी ने क्या कहा ?

थाना प्रभारी सौरभ उपाध्याय ने बताया कि मामला सामने आने पर हमने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ करने पर उसने अपना अपराध कबूला, जिसे रिमांड में लेकर न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Lallu Ram