Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
पुलिस में नौकरी मिलते ही बदली पत्नी की वफादारी, पति को छोड़कर प्रेमी संग फरार, मां ने भी SP से की शिकायत

पुलिस में नौकरी मिलते ही बदली पत्नी की वफादारी, पति को छोड़कर प्रेमी संग फरार, मां ने भी SP से की शिकायत

विनाश श्रीवास्तव, सासाराम। रोहतास जिले में सरकारी नौकरी मिलते ही एक महिला कांस्टेबल के तेवर पूरी तरह बदल गए और वह अपने पति को धोखा देकर प्रेमी के साथ फरार हो गई। इस घटना ने एक बार फिर 'ज्योति मौर्या' प्रकरण की यादें ताजा कर दी हैं।

पीड़ित पति ने डालमियानगर थाने में मामला दर्ज कराते हुए रोहतास एसपी से न्याय की गुहार लगाई है।

​शादी, संघर्ष और सफलता की कहानी

​डालमियानगर के प्रयाग बिगहा के रहने वाले अजय सिंह की शादी 26 जनवरी 2025 को दरिहट थाना क्षेत्र के आयरकोटा निवासी अर्चना कुमारी के साथ पारंपरिक रीति-रिवाजों से हुई थी। शादी के बाद अर्चना ने आगे पढ़ने और नौकरी करने की इच्छा जताई। एक निजी कंपनी में काम करने वाले पति अजय सिंह ने अपनी पत्नी का पूरा साथ दिया। उन्होंने डेहरी के एक कोचिंग सेंटर में उसका नामांकन कराया, पढ़ाई का सारा खर्च उठाया और खुद उसे अलग-अलग परीक्षा केंद्रों पर ले जाकर एग्जाम दिलवाया।
​अजय की मेहनत रंग लाई और अर्चना का चयन बिहार पुलिस में कांस्टेबल के रूप में हो गया। चयन के बाद जब अर्चना ट्रेनिंग के लिए दरभंगा गई, तो पूरे परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई। वर्तमान में अर्चना भारती की तैनाती बेगूसराय स्थित बीसैप (BSAP) बटालियन में थी।

​व्यवहार में बदलाव और व्हाट्सएप चैट का राज

​सफलता मिलने के बाद धीरे-धीरे अर्चना का व्यवहार अपने पति अजय सिंह के प्रति बदलने लगा। ट्रेनिंग और पोस्टिंग के दौरान वह अपने पति से दूरी बनाने लगी और बातचीत लगभग बंद कर दी। इसी साल जुलाई महीने में जब अर्चना छुट्टी लेकर अपने ससुराल पहुंची, तो पति अजय की नजर उसके मोबाइल पर पड़ी।
​अजय ने व्हाट्सएप पर विवेक कुमार नाम के एक युवक के साथ अपनी पत्नी की चैट देख ली, जिससे उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। जब पति ने इसका विरोध किया, तो दोनों के बीच जमकर विवाद हुआ। इसके कुछ ही दिनों बाद मौका पाकर अर्चना अपने प्रेमी विवेक कुमार के साथ घर से फरार हो गई।

​मां ने भी महसूस की शर्मिंदगी, एसपी से लगाई गुहार

​इस सनसनीखेज घटना से न सिर्फ पति अजय सिंह सदमे में हैं, बल्कि खुद आरोपी महिला कांस्टेबल अर्चना भारती की मां शकुंतला देवी ने भी अपनी बेटी की करतूत पर गहरी शर्मिंदगी जताई है। मां ने खुद रोहतास एसपी कार्यालय पहुंचकर अपनी बेटी के इस कृत्य की जानकारी दी और कार्रवाई की मांग की। फिलहाल, पीड़ित पति ने डालमियानगर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है और पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।

नेपाल में बाढ़ का खतरा: बिहार के सीमावर्ती जिलों में हाई अलर्ट, सीएम सम्राट चौधरी ने किया दौरा

नेपाल में बाढ़ का खतरा: बिहार के सीमावर्ती जिलों में हाई अलर्ट, सीएम सम्राट चौधरी ने किया दौरा
Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Lallu Ram