वाराणसी. प्रदेश सरकार की तबादला एक्सप्रेस आज अलग-अलग विभागों में चल रही है. इसी क्रम में पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड में तबादला हुआ है. जारी आदेश में तीन अधिशासी अभियंताओं के कार्य क्षेत्र में बदलाव करते हुए ट्रांसफर कर दिया है.
आदेश के मुताबिक अधिशासी अभियंता शैलेंद्र गौतम को विद्युत वितरण खंड हरहुआ भेजा गया है. इनको हेमंत कुमार सिंह के स्थानांतरण के बाद रिक्त चल रहे पद पर यहां पर भेजा गया है. गोरखपुर कौड़ीराम विद्युत वितरण खंड के अधिशासी अभियंता संतोष तिवारी को कुशीनगर विद्युत परीक्षण खंड भेजा गया है. इन्हें जितेंद्र कुमार गुप्ता अधीक्षण अभियंता के स्थानांतरण के बाद यहां पर भेजा गया है.
इसके अलावा अभिषेक कुमार को डिस्काउंट मुख्यालय वाराणसी से विद्युत वितरण खंड बरईपुर वाराणसी में स्थानांतरित किया गया है. बता दें कि गुरुवार को ही शासन की ओर से आईपीएस अधिकारियों का ट्रांसफर किया गया है.

