Dailyhunt
राजगढ़ में दर्दनाक हादसा: बारात में जा रही पिकअप को ट्रक ने मारी टक्कर, 20 घायल

राजगढ़ में दर्दनाक हादसा: बारात में जा रही पिकअप को ट्रक ने मारी टक्कर, 20 घायल

शुभम जायसवाल, राजगढ। आगरा -मुंबई नेशनल हाइवे पर भीषण सड़क हादसा हो गया। जहां बारात में जा रही पिकअप वाहन और ट्रक की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में करीब 20 लोग घायल हो गए हैं।

घटना पचोर के पास मिठ्ठनपुर की है। दरअसल, लोग बारात में शामिल होने के लिए पिकअप वाहन में बैठकर जा रहे थे। इस दौरान पीछे से ट्रक ने टक्कर मार दी, जिससे गाड़ी पलट गई। टक्कर से उसमें सवार करीब बीस लोग घायल हो गए।

अस्पताल में मौत से लड़ रहा था पति, बाहर एंबुलेंस धो रही थी पत्नी, 2 कर्मचारियों की सेवा खत्म

पांच गंभीर घायलों को शाजापुर रेफर किया गया है। एंबुलेंस की मदद से घायलों को पचोर अस्पताल पहुंचाया गया है। घायलों का उपचार जारी है। गंभीर घायलों को रेफर किया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Lallu Ram