Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
राजस्थान में मॉनसून का जोरदार अटैक: जयपुर-भरतपुर में आज भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों में येलो चेतावनी

राजस्थान में मॉनसून का जोरदार अटैक: जयपुर-भरतपुर में आज भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों में येलो चेतावनी

यपुर। राजस्थान में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून पूरी तरह सक्रिय हो गया है। प्रदेश के कई हिस्सों में लगातार बारिश का दौर जारी है, जबकि मौसम विभाग ने बुधवार को जयपुर और भरतपुर संभाग में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

इसके साथ ही कई जिलों में आंधी, तेज हवाओं और मेघगर्जन के साथ बारिश की संभावना जताई गई है।

पाली में सबसे ज्यादा बरसे बादल

पिछले 24 घंटों के दौरान जालोर, पाली, सिरोही और चित्तौड़गढ़ में अच्छी बारिश दर्ज की गई। सबसे अधिक पाली के सिरंतपुरा में 90 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई। इसके बाद जयपुर के विराटनगर में 70 मिमी और अजमेर के किशनगढ़ में 60 मिमी बारिश हुई।

जयपुर में उमस के बीच रुक-रुक कर बरसात

राजधानी जयपुर में मंगलवार को पूरे दिन रुक-रुक कर बारिश होती रही। हालांकि उमस बनी रही, लेकिन मौसम सुहावना हो गया। शहर का अधिकतम तापमान 34.3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 27.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना जताई है।

श्रीगंगानगर सबसे गर्म, पारा 42.8°C

एक ओर प्रदेश का बड़ा हिस्सा बारिश से तरबतर है, वहीं श्रीगंगानगर में मॉनसून का असर नहीं दिखा। यहां मंगलवार को 42.8 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया, जिससे लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ा।

धौलपुर में राहत भी, परेशानी भी

धौलपुर में देर रात से लगातार रिमझिम बारिश हो रही है। इससे उमस और गर्मी से राहत मिली है, लेकिन निचले इलाकों और मुख्य सड़कों पर जलभराव होने से लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। सुबह स्कूल जाने वाले बच्चों को भी पानी भरी सड़कों के कारण परेशानी का सामना करना पड़ा।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Lallu Ram