Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आरोपी अविनाश शुक्ला को लेकर श्याम साधनालय पहुंची पुलिस, किया निरीक्षण

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आरोपी अविनाश शुक्ला को लेकर श्याम साधनालय पहुंची पुलिस, किया निरीक्षण

योध्या। राम मंदिर के चर्चित चढ़ावा चोरी मामले की जांच लगातार आगे बढ़ रही है। इसी क्रम में पुलिस शुक्रवार को आरोपी अविनाश शुक्ला को अपनी अभिरक्षा में लेकर कौशलपुरी स्थित श्याम साधनालय योग केंद्र पहुंची, जहां उससे घटनाक्रम को लेकर पूछताछ की गई और मौके का निरीक्षण किया गया।

पुलिस टीम ने आरोपी की मौजूदगी में घटना से जुड़े विभिन्न तथ्यों की जानकारी जुटाई और यह समझने का प्रयास किया कि कथित चोरी की वारदात किस प्रकार अंजाम दी गई। अधिकारियों ने घटनास्थल और उससे जुड़े अन्य पहलुओं का भी बारीकी से परीक्षण किया।

मामले की निष्पक्ष जांच जारी

सूत्रों के मुताबिक, जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी से कई महत्वपूर्ण सवाल पूछे और उसके बयानों का उपलब्ध साक्ष्यों के साथ मिलान किया। साथ ही यह भी जानने का प्रयास किया गया कि मामले में किसी अन्य व्यक्ति की भूमिका तो नहीं है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पूरे मामले की निष्पक्ष और गहन जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य और साक्ष्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। यदि किसी अन्य व्यक्ति की संलिप्तता सामने आती है तो उसके खिलाफ भी नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

गौरतलब है कि चढ़ावा चोरी मामले में पुलिस लगातार साक्ष्य जुटाने और घटनाक्रम की कड़ियों को जोड़ने में जुटी हुई है। इसी क्रम में आरोपी को संबंधित स्थानों पर ले जाकर घटनाओं का सत्यापन कराया जा रहा है, ताकि जांच को तार्किक निष्कर्ष तक पहुंचाया जा सके। फिलहाल इस मामले में पुलिस की आगे की कार्रवाई और जांच के नतीजों पर सभी की नजर बनी हुई है।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Lallu Ram