Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
राम मंदिर प्रकरण के बाद जनता ने भाजपा को नकारा? अखिलेश बोले- बीजेपी अध्यक्ष के स्वागत में दिखा लोगों की नाराजगी का असर

राम मंदिर प्रकरण के बाद जनता ने भाजपा को नकारा? अखिलेश बोले- बीजेपी अध्यक्ष के स्वागत में दिखा लोगों की नाराजगी का असर

तीश सिंह, लखनऊ. समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के उत्तर प्रदेश दौरे को लेकर तंज कसा. उन्होंने कहा कि राम मंदिर के चढ़ावे और दान से जुड़े विवाद को लेकर जनता में भारी नाराजगी है, जिसका असर उनके स्वागत कार्यक्रमों में भी दिखाई दिया.

अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया पर जारी बयान में कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के उत्तर प्रदेश के पहले दौरे पर जनता ने उनका बहिष्कार किया है. उन्होंने सवाल उठाया कि क्या डबल इंजन सरकार के भीतर की खींचतान भी इस सन्नाटे की एक वजह है.

इसे भी पढ़ें : 'बड़े-बड़े जुलूस निकालने से चुनाव नहीं जीते जाते…' नितिन नवीन ने किया सत्ताईस का शंखनाद, कहा- जनता के बीच जाएं

भाजपा का संगठन जनता के आक्रोश से डरा

सपा प्रमुख ने कहा कि उत्तर प्रदेश में भाजपा संगठन जनता के आक्रोश से डरा हुआ दिखाई दे रहा है. उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि यदि ऐसा नहीं होता तो स्वागत के दौरान बड़ी संख्या में लोग नजर आते और राष्ट्रीय अध्यक्ष को हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन करने के लिए मजबूर नहीं होना पड़ता.

राम मंदिर दान प्रकरण से लोगों की भावना आहत

अखिलेश यादव ने दावा किया कि राम मंदिर दान प्रकरण ने लोगों की भावनाओं को आहत किया है और जनता इस मुद्दे पर जवाब चाहती है. उन्होंने कहा कि भगवान के नाम पर जुटाए गए चंदे और दान के मामले में पारदर्शिता होनी चाहिए और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए.

इसे भी पढ़ें : किसकी ओर है इशारा? नितिन नवीन बोले- देश को नेतृत्व देने वाला राज्य बन रहा UP, राम मंदिर प्रकरण को लेकर कही ये बात

जनता ने सत्ता से बाहर करने का मन बनाया

सपा अध्यक्ष ने अपने बयान में यह भी कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता ने भाजपा को सत्ता से बाहर करने का मन बना लिया है और आगामी विधानसभा चुनाव में इसका असर देखने को मिलेगा.

गौरतलब है कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन शनिवार से दो दिवसीय लखनऊ दौरे पर हैं, जहां उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर मिशन-2027 की तैयारियों पर चर्चा की. भाजपा की ओर से दावा किया गया है कि उनके स्वागत में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और विभिन्न सामाजिक संगठनों के लोग शामिल हुए.

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Lallu Ram