Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
रायपुर पहुंचे कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर, धर्मांतरण पर बोले- मंदिरों का सनातन बोर्ड बने तो इस पर लगेगी रोक, 'नो तिलक, नो एंट्री' का किया समर्थन

रायपुर पहुंचे कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर, धर्मांतरण पर बोले- मंदिरों का सनातन बोर्ड बने तो इस पर लगेगी रोक, 'नो तिलक, नो एंट्री' का किया समर्थन

शिवम मिश्रा, रायपुर। राजधानी रायपुर में 8 जुलाई से शुरू होने वाली श्रीमद्भागवत कथा में शामिल होने के लिए प्रसिद्ध कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर पहुंच गए हैं। रायपुर पहुंचने पर उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए धर्मांतरण, राम मंदिर दान चोरी मामले और धार्मिक आयोजनों में 'नो तिलक, नो एंट्री' समेत अन्य मुद्दों पर बयान दिया।

धर्मांतरण पर सनातन बोर्ड से लगेगी रोक : कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर

धर्मांतरण के बढ़ते मामलों को लेकर कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर ने कहा कि इसीलिए हम छत्तीसगढ़ आए हैं। यदि देश में मंदिरों का एक सनातन बोर्ड बन जाए, तो आदिवासी वर्ग का निशुल्क इलाज होगा, बच्चों की शादी होगी, शिक्षा की व्यवस्था होगी और इससे धर्मांतरण पर रोक लगेगी।

वंशवाद के आरोप पर दिया जवाब

स्वयं के बेटे को अपनी गद्दी सौंपने पर वंशवाद के आरोपों पर देवकीनंदन ठाकुर ने कहा कि क्या मैं अपने बेटे को जुआरी बना दूं? गुरु-शिष्य परंपरा होती है। गृहस्थ आश्रम के संत भी चाहेंगे कि उनके बच्चे सही मार्ग पर रहें। अगर मैं उन्हें अच्छा मार्ग बता रहा हूं, तो इसमें गलत क्या है? किस बात की आपत्ति है?

राम मंदिर दान चोरी मामले पर बयान

राम मंदिर के दान चोरी मामले पर उन्होंने कहा कि कोई चोर छूटना नहीं चाहिए और कोई झूठा फंसना नहीं चाहिए। जिसने गलती की है उसे सजा मिलनी ही चाहिए।

'नो तिलक, नो एंट्री' का किया समर्थन

धार्मिक आयोजनों में तिलक लगाकर ही प्रवेश मिलने के सवाल पर देवकीनंदन ठाकुर ने कहा कि सनातन आयोजनों में तिलक लगाकर ही एंट्री मिलनी चाहिए। मेरी कथाओं में भी तिलक लगाकर ही एंट्री मिलती है और मैं हमेशा इसका समर्थन करता हूं।

8 से 14 जुलाई तक होगी श्रीमद्भागवत कथा

राजधानी रायपुर के बूढ़ापारा स्थित इंडोर स्टेडियम में 8 से 14 जुलाई तक अंतरराष्ट्रीय वैश्य फेडरेशन के तत्वावधान में देवकीनंदन ठाकुर के श्रीमुख से श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया जाएगा। कथा का आयोजन प्रतिदिन दोपहर 3:30 बजे से होगा।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Lallu Ram