Explosives Found Near RSS Headquarters In Nagpur: इस वक्त की बड़ी खबर महाराष्ट्र से आई है। नागपुर में आरएसएस मुख्यालय के पास विस्फोटकों का जखीरा बरामद हुआ है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पास विस्फोटकों का जखीरा मिलने से नागपुर समेत पूरे महाराष्ट्र में हड़कंप मच गया है।
बताया जा रहा है कि इलाके में मौजूद गार्डन में एक बैग रखा था, जिससे 15 जिलेटिन स्टिक, 50 डेटोनेटर और 8 कनेक्टर बरामद किए गए हैं। इसके बाद नागपुर शहर में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है।
जानकारी के मुताबिक नागपुर के सीए रोड स्थित दोसर भवन चौक इलाके में भारी मात्रा में विस्फोटक मिला है। मेट्रो स्टेशन के पास एक घर के छोटे गार्डन में एक बैग रखा था, जिससे 15 जिलेटिन स्टिक, 50 डेटोनेटर और 8 कनेक्टर बरामद किए गए।
जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस, बम निरोधक दस्ता और फॉरेंसिक टीम ने पूरे इलाके को चारों तरफ से घेर लिया और तलाशी ली और विस्फोटकों को सुरक्षित तरीके से जब्त कर लिया। पुलिस के मुताबिक, यह विस्फोटक पिछले एक से डेढ़ महीने से यहां रखे होने की आशंका है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है और लोगों से पूछताछ की जा रही है। नागपुर के सह पुलिस आयुक्त नवीनचंद्र रेड्डी ने बताया कि मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है।
पवन खेड़ा के घर असम पुलिस का छापा: CM हिमंता सरमा की पत्नी के 3 पासपोर्ट को लेकर लगाए थे आरोप
इलाका बेहद संवेदनशील
दरअसल यह इलाका बेहद संवेदनशील माना जाता है। इलाके में करीब 200 मीटर पर जामा मस्जिद, 500 मीटर पर पोद्दारेश्वर राम मंदिर और डेढ़ से दो किलोमीटर की दूरी पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) का मुख्यालय स्थित है। ऐसे में सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह सतर्क हो गई हैं।

