अमेरिका के न्यूयॉर्क में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत के कार्यक्रम को लेकर लगातार चर्चा चल रही है. न्यूयॉर्क में भागवत के कार्यक्रम को लेकर न्यूयॉर्क सिटी के मेयर जोहरान ममदानी की टिप्पणी के बाद अब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सैम पित्रोदा ने भी प्रतिक्रिया दी है.
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सैम पित्रोदा ने न्यूयॉर्क सिटी के मेयर जोहरान ममदानी की ओर से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ RSS पर की गई आलोचना का समर्थन किया है.
उन्होंने कहा कि ममदानी की बातों में 'कुछ सच्चाई' है और यह भारत में धार्मिक अल्पसंख्यकों की स्थिति को लेकर उठने वाली चिंताओं को दर्शाती है.
नेपाल का विदेशी रेस्क्यू पर यूटर्न, बाढ़ से तबाही देख विदेशी मदद लेने को हुआ राजी
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सैम पित्रोदा ने संघ और उसके कार्यक्रम की आलोचना करने वाले मेयर ममदानी का समर्थन किया है. सैम पित्रोदा ने कहा कि न्यूयॉर्क में आरएसएस प्रमुख का कार्यक्रम एक निजी आयोजन है और किसी भी संगठन को इस तरह का कार्यक्रम करने का अधिकार है.
मीडिया को दिए एक विशेष साक्षात्कार में पित्रोदा ने कहा कि मैं जानता हूं कि न्यूयॉर्क के मेयर ने अपने विचार व्यक्त किए हैं, लेकिन वह एक निजी कार्यक्रम था. उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम को लेकर उन्हें कोई आपत्ति नहीं है. पित्रोदा ने अपने विचार रखते हुए कहा कि वह एक धर्मनिरपेक्ष भारत में विश्वास करते हैं. उनके मुताबिक ऐसा भारत होना चाहिए जहां धर्म, जाति, भाषा या राज्य के आधार पर किसी के साथ भेदभाव न हो.
पित्रोदा ने कहा कि आरएसएस की बातों का मतलब कुछ और होता है और उनके कामों का मतलब कुछ और. आप किसी मुस्लिम, अल्पसंख्यक या ईसाई से बात करें, तो वे आपको बताएंगे कि वे आरएसएस की गतिविधियों और पहलों से कितने डरे हुए हैं.
अमित शाह बोले- 'मेरे भाग्य में आंदोलनों से निपटना ही लिखा है', कोरोना काल का भी किया जिक्र
सैम पित्रोदा ने कहा कि भारत में महिलाओं की हालत को राहुल गांधी अच्छी तरह से रख पाए हैं. 'जेनरेशन Z' स्कूलों, परीक्षाओं और शिक्षा में भ्रष्टाचार की स्थिति को अच्छी तरह से बता पाई है. उनके मुताबिक ऐसा भारत होना चाहिए जहां धर्म, जाति, भाषा या राज्य के आधार पर किसी के साथ भेदभाव न हो.
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

