Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
सरकार का बड़ा एक्शन: BAT-BMS समेत 7 चीनी ऐप्स हटाने के निर्देश, ई-रिक्शा को बंद करने के लिए हो रहा था इस्तेमाल

सरकार का बड़ा एक्शन: BAT-BMS समेत 7 चीनी ऐप्स हटाने के निर्देश, ई-रिक्शा को बंद करने के लिए हो रहा था इस्तेमाल

केंद्र सरकार ने ई-रिक्शा की सुरक्षा से जुड़े संभावित साइबर जोखिमों को देखते हुए बड़ा कदम उठाया है। इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) ने गूगल एंड्रॉयड और एप्पल iOS को नोटिस जारी कर BAT-BMS समेत सात चीनी मूल के ऐप्स को उनके ऐप स्टोर से हटाने के निर्देश दिए हैं।

बताया जा रहा है कि इन ऐप्स का कथित रूप से बैटरी मैनेजमेंट सिस्टम (BMS) का दुरुपयोग कर ई-रिक्शा को दूर से बंद करने में इस्तेमाल किया जा रहा था।

ई रिक्शा की हैकिंगः Chinese App BAT-BMS से लोग कर रहे थे हैक, सरकार ने एप को प्ले स्टोर-ऐप स्टोर से हटाने आदेश दिया

सोशल मीडिया वीडियो के बाद बढ़ी चिंता

हाल के दिनों में सोशल मीडिया पर वायरल कुछ वीडियो में दावा किया गया कि शरारती तत्व BAT-BMS ऐप के जरिए ई-रिक्शा को रिमोट तरीके से बंद कर रहे हैं। इन दावों के सामने आने के बाद सरकार ने मामले का संज्ञान लिया और तत्काल कार्रवाई शुरू की।

सिया गोयल ने मीडिया के सामने की अश्लील हरकत; मीडियाकर्मियों को दिखाई बीच वाली उंगली, देखें कातिल मंगेतर की घिनौनी करतूत का वीडियो

किन ऐप्स पर हुई कार्रवाई?

सूत्रों के अनुसार, जिन ऐप्स को हटाने के निर्देश दिए गए हैं उनमें BAT-BMS, SMART BMS, Epoch-i-ion और LOSSIGY सहित कुल सात ऐप शामिल हैं। मंत्रालय का कहना है कि ऐप स्टोर को ऐसे एप्लिकेशन की जांच और सुरक्षा मानकों पर अधिक सतर्क रहने की आवश्यकता है।

सरकार का कहना है कि आम नागरिकों और ई-रिक्शा चालकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसी उद्देश्य से संदिग्ध ऐप्स को हटाने और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर सुरक्षा मानकों को और मजबूत करने की दिशा में कदम उठाए गए हैं।

यूएन हेडक्वार्टर के बाहर तिब्बती प्रदर्शनकारी ने खुद को आग लगाकर जान दी; तिब्बत से चीन को निकालने के लिए कर रहा था प्रदर्शन, देखें वीडियो

कैसे हो रहा था कथित दुरुपयोग?

विशेषज्ञों के मुताबिक, कई कम कीमत वाले ई-रिक्शा में इस्तेमाल होने वाले कुछ चीनी BMS ब्लूटूथ कनेक्शन के दौरान पर्याप्त सुरक्षा और ऑथेंटिकेशन प्रदान नहीं करते। ऐसे में यदि वाहन 10-15 मीटर की दूरी पर हो, तो कथित रूप से संबंधित ऐप बिना अनुमति BMS से कनेक्ट होकर बैटरी के डिस्चार्ज स्विच को बंद कर सकता है। इससे मोटर तक बिजली की आपूर्ति रुक जाती है और ई-रिक्शा चलना बंद हो सकता है।

शिया धर्मगुरु आगा सैयद हसन मुसावी को ईरान जाने से रोका गया; अयातुल्लाह खामेनेई के अंतिम संस्कार में शामिल होने तेहरान जा रहे थे

क्या है BAT-BMS ऐप?

BAT-BMS एक मोबाइल एप्लिकेशन है, जिसे Shenzhen Greenenergy Technology ने विकसित किया है। यह ऐप स्मार्ट लिथियम-आयन बैटरियों की निगरानी और प्रबंधन के लिए बनाया गया है। इसके जरिए उपयोगकर्ता बैटरी का चार्जिंग स्तर, वोल्टेज, तापमान, करंट और अन्य तकनीकी जानकारी देख सकते हैं। कुछ संगत बैटरियों में चार्जिंग और डिस्चार्ज से जुड़ी सेटिंग्स नियंत्रित करने की सुविधा भी उपलब्ध होती है।

न्यूजीलैंड दौरे पर जाएंगे पीएम मोदीः पिछले 40 वर्षों में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की पहली यात्रा

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Lallu Ram