Muslim Shia Cleric Aga Syed Hassan Mousavi: मुस्लिम शिया धर्मगुरु आगा सैयद हसन मुसावी को ईरान (Iran) जाने से रोक दिया गया है। जम्मू-कश्मीर के शिया धर्मगुरु मुसावी को ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर दिवंगत अयातुल्लाह अली खामेनेई (Ali Khamenei) के जनाजे में शामिल होने के लिए बुलावा आया था।
वे तेहरान जा रहे थे। हालांकि नई दिल्ली आईजीआई एयरपोर्ट पर इमिग्रेशन अधिकारियों ने उन्हें फ्लाइट पर चढ़ने से रोक दिया।
आगा सैयद हसन मुसावी के बेटे और महबूबा मुफ्ती की पार्टी पीडीपी से विधायक आगा मुंतजिर मेहदी ने दावा किया कि इमिग्रेशन अधिकारियों ने उनके पिता को फ्लाइट में चढ़ने से रोका। अधिकारियों ने आगा हसन के सामने शर्त रखी थी कि उन्हें ईरान जाने की अनुमति तभी मिलेगी, जब वे भारत के ऑफिशियल स्टैंड के खिलाफ कुछ नहीं बोलेंगे या कश्मीर में हुई गिरफ्तारियों को लेकर कोई चर्चा नहीं करेंगे।
मुंतजिर मेहदी ने कहा कि उनके पिता ने दिल्ली में अधिकारियों से कहा कि वे सिर्फ खामेनेई के जनाजे में शामिल होने जा रहे हैं और वहां कोई भाषण नहीं देंगे। हालांकि इसके बावजूद उन्होंने अधिकारियों की शर्त मानने से इनकार कर दिया। मुंतजिर मेहदी ने दावा किया कि इसके बाद इमिग्रेशन अधिकारियों ने आगा हसन का पासपोर्ट जब्त कर लिया और श्रीनगर के क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी (RPO) को एक सीजर मेमो भेज दिया है। IGI एयरपोर्ट पर इमिग्रेशन ब्यूरो के अधिकारी अजय सिंह की ओर से जारी मेमो में लिखा गया है कि आगा सैयद हसन मुसावी के नाम से श्रीनगर में जारी पासपोर्ट/यात्रा दस्तावेज को जब्त किया जा रहा है और आगे की जरूरी कार्रवाई के लिए इसे आरपीओ श्रीनगर भेजा जा रहा है।
जम्मू-कश्मीर के 5 नेताओं को आया था बुलावा
बता दें कि बता दें कि आगा हसन कश्मीर के उन 5 नेताओं में से एक हैं, जिन्हें ईरान से बुलावा आया था। आगा हसन के अलावा प्रमुख शिया नेता और सांसद आगा रूहुल्लाह मेहदी, शिया नेता इमरान अंसारी, सैयद हादी और पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती को न्योता मिला था। ईरान की सरकार ने भारत से आमंत्रित मेहमानों को तेहरान ले जाने के लिए एक विशेष विमान भेजा था। विमान में महबूबा मुफ्ती और इमरान अंसारी को सवार होने की अनुमति दे दी गई।
पीएम मोदी ने मेलोनी को Melody Toffee गिफ्ट दी, खुशी से झूम उठी इटली की प्रधानमंत्री

