Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
सिया गोयल ने मीडिया के सामने की अश्लील हरकत; मीडियाकर्मियों को दिखाई बीच वाली उंगली, देखें कातिल मंगेतर की घिनौनी करतूत का वीडियो

सिया गोयल ने मीडिया के सामने की अश्लील हरकत; मीडियाकर्मियों को दिखाई बीच वाली उंगली, देखें कातिल मंगेतर की घिनौनी करतूत का वीडियो

Siya Goyal Obscene Act In front of Media: पुणे के मशहूर रियल स्टेट कारोबारी केतन अग्रवाल हत्याकांड (Ketan Agarwal murder case) में हर दिन ऐसे खुलासे हो रहे हैं। केतन अग्रवाल की मंगेतर सिया गोयल और उसके प्रेमी चेतन चौधरी ने जिस तरह से इस हत्याकांड को अंजाम दिया है, उसने समाज को झकझोर कर रख दिया है।

लोहागढ़ किले की पहाड़ी से धकेलकर केतन को मौत के घाट उतारने के आरोप में गिरफ्तार उसकी मंगेतर सिया गोयल की अकड़ अब भी ढीली नहीं पड़ी है। सिया गोयल ने अब एक और ऐसा कांड कर दिया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। अब सिया गोयल ने मीडिया के सामने की अश्लील हरकत की है। सिया गोयल ने मीडियाकर्मियों को बीच वाली उंगली दिखाई। यह एक अश्लील इशारा होता है।

हाथ में बीयर की बोतल और चेतन की बांहों में लिपटे हुए… सिया गोयल के दो नए वीडियो वायरल, केतन के कातिलों की खुल रही पोल

दरअसल सिया गोयल और उसके प्रेमी चेतन चौधरी की पुलिस कस्टडी आज (3 जुलाई) समाप्त हो रही है। इसी बीच, पुलिस पंचनामे के दौरान आरोपी सिया गोयल की एक ऐसी घिनौनी और चौंकाने हरकत की, जिसने इंटरनेट पर लोगों के गुस्से को सातवें आसमान पर पहुंचा दिया है।

पुणे ग्रामीण पुलिस की टीम कड़ी सुरक्षा के बीच मुख्य आरोपी सिया गोयल को पुणे के बिबवेवाड़ी स्थित उसके घर लेकर पहुंची थी। पुलिस वहां घटना से जुड़े साक्ष्यों का पंचनामा करने गई थी। जांच पूरी होने के बाद पुलिस टीम सिया को वापस ले जाने के लिए घर से बाहर निकली, तो जैसे ही सिया की नजर मीडिया के कैमरों पर पड़ी, उसने अपनी शर्मनाक हरकत से सबको हैरान कर दिया। उसने कैमरे की तरफ देखते हुए सरेआम अश्लील इशारा किया और अपनी बीच की उंगली दिखाई, जो कि एक अश्लील इशारा होता है। इस दौरान मंगेतर की हत्या के आरोप में गिरफ्तार होने के बावजूद सिया के चेहरे पर न तो कोई पछतावा था और न ही कार्रवाई का कोई डर। सिया की इस हरकत का वीडियो कैमरों में कैद हो गया और अब यह सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। उसकी यह जिद और हेकड़ी देखकर सोशल मीडिया यूजर्स अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं और उसके लिए सख्त से सख्त सजा की मांग कर रहे हैं।

यूएन हेडक्वार्टर के बाहर तिब्बती प्रदर्शनकारी ने खुद को आग लगाकर जान दी; तिब्बत से चीन को निकालने के लिए कर रहा था प्रदर्शन, देखें वीडियो

सबूत नष्ट करने की नीयत से घर पर खंगाला गया सामान

इससे पहले, पुलिस ने सिया की मौजूदगी में उसके घर पर करीब 2 घंटे तक सघन तलाशी ली और पंचनामा किया। पुलिस ने 18 जून (वारदात के दिन) सिया द्वारा पहने गए कपड़ों, उसके मोबाइल फोन और अन्य इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स को अपने कब्जे में लिया।

शिया धर्मगुरु आगा सैयद हसन मुसावी को ईरान जाने से रोका गया; अयातुल्लाह खामेनेई के अंतिम संस्कार में शामिल होने तेहरान जा रहे थे

पॉलीग्राफी टेस्ट के लिए मिली मंजूरी, अब कोर्ट के आदेश का इंतजार

केतन अग्रवाल हत्याकांड की इस उलझी हुई गुत्थी को पूरी तरह सुलझाने और सिया के झूठ का पर्दाफाश करने के लिए पुलिस अब उसका लाई डिटेक्टर (पॉलीग्राफी) टेस्ट कराने जा रही है। सिया गोयल के वकील विपुल दुशिंग ने आधिकारिक तौर पर पुष्टि की है कि सिया ने इस साइंटिफिक टेस्ट को कराने के लिए अपनी लिखित सहमति (रजामंदी) दे दी है। कानून के मुताबिक आरोपी की मर्जी के बिना यह टेस्ट नहीं किया जा सकता। वकील ने बताया कि लोनावला ग्रामीण पुलिस को सहमति पत्र सौंप दिया गया है। अब पुणे ग्रामीण पुलिस इस टेस्ट को अमलीजामा पहनाने के लिए अदालत से आधिकारिक अनुमति मांगेगी। कोर्ट से हरी झंडी मिलते ही सिया गोयल और उसके प्रेमी चेतन चौधरी का पॉलीग्राफी टेस्ट शुरू कर दिया जाएगा।

पीएम मोदी ने मेलोनी को Melody Toffee गिफ्ट दी, खुशी से झूम उठी इटली की प्रधानमंत्री

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Lallu Ram