चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने सिविल सचिवालय में कार्यरत स्टेनोग्राफरों के लिए अच्छी खबर दी है। विभाग ने प्रमोशन के लिए होने वाली विभागीय परीक्षा का कार्यक्रम जारी कर दिया है। मुख्य सचिव कार्यालय की केंद्रीय परीक्षा समिति की ओर से जारी आधिकारिक सूचना के अनुसार, यह परीक्षा 25 जुलाई 2026, शनिवार को आयोजित की जाएगी।
दो सत्रों में होगी परीक्षा
प्रशासन ने परीक्षा को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए इसे दो सत्रों में बांटा है। पहला सत्र सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक चलेगा। इसके बाद दूसरा सत्र दोपहर 2 बजे से शुरू होकर शाम 4 बजे तक आयोजित होगा। सभी संबंधित कर्मचारियों को समय का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए गए हैं।
प्रमोशन की खुशी, वार्ड में मची दावत; बहादुरगढ़ अस्पताल की इस हरकत से मचा बवाल
इन पदों के लिए है परीक्षा
यह विभागीय परीक्षा दो श्रेणियों में पदोन्नति के लिए आयोजित की जा रही है। पहली श्रेणी कनिष्ठ वेतनमान आशुलिपिक से वरिष्ठ वेतनमान आशुलिपिक पद के लिए है। वहीं दूसरी श्रेणी आशुलिपिक से कनिष्ठ वेतनमान आशुलिपिक पद पर पदोन्नति के लिए रखी गई है। जो भी कर्मचारी पदोन्नति की पात्रता रखते हैं, वे निर्धारित समय पर परीक्षा केंद्र में उपस्थित होकर अपनी योग्यता साबित कर सकेंगे। सरकार का यह कदम कर्मचारियों के करियर विकास और विभाग में रिक्त पदों को भरने की दिशा में एक अहम प्रयास माना जा रहा है।
पीएम मोदी को मिला इंडोनेशिया का सर्वोच्च सम्मान, भारत के बीच हुए कई बड़े समझौते
- Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
- https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

