Dailyhunt
सुपरस्टार Allu Arjun के 43वे जन्मदिन पर फिल्म AA22xA6 का आया पहला पोस्टर, मेकर्स ने फिल्म के नाम से उठाया पर्दा .

सुपरस्टार Allu Arjun के 43वे जन्मदिन पर फिल्म AA22xA6 का आया पहला पोस्टर, मेकर्स ने फिल्म के नाम से उठाया पर्दा .

साउथ के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) आज अपना 43वां जन्मदिन मना रहे हैं. वो जल्द ही डायरेक्टर एटली की फिल्म AA22xA6 में एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) के साथ नजर आने वाले हैं.

वहीं, अब एक्टर के बर्थडे पर मेकर्स ने उनके फैंस को सरप्राईज देते हुए फिल्म के ऑफिशियल नाम का ऐलान कर दिया है. मेकर्स ने फिल्म का नाम राका (Raaka) रखा है.

बता दें कि मेकर्स ने सनपिक्चर्स के इंस्टाग्राम पर फिल्म से अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) फर्स्ट लुक पोस्टर जारी किया और साथ ही इसका टाइटल भी बता दिया है. इस पोस्ट में मेकर्स ने पोस्टर और टाइटल शेयर करते हुए लिखा- '#AA22xA6 अब #राका है खुद को एक नई और अनोखी दुनिया के लिए तैयार कर लें.'

सामने आए पोस्टर में अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) का एक बेहद चौंकाने वाला और पूरी तरह बदला हुआ लुक देखने को मिल रहा है. आपने उनका यह अवतार पहले कभी नहीं देखा होगा. फोटो में उन्होंने एक भेड़िए जैसी फर वाली हाथ की आकृति, बड़े नुकीले पंजों के साथ उनके चेहरे का एक हिस्सा ढका नजर आ रहा है. तो वहीं उनकी आंखों में काजल सबका ध्यान खींच रही हैं. आधे गंजे और रफ हेयरस्टाइल के साथ अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) और भी दमदार लग रहे है.

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Lallu Ram