Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
Today's Top News: 57 लोग मिले HIV पॉजिटिव, निकाय चुनाव में 5 में से 3 में भाजपा और 2 में कांग्रेस की जीत, राजधानी में कारोबारी के घर बड़ी चोरी, भारतमाला मुआवजा घोटाले में ED ने कारोबारी को किया गिरफ्तार, जमीन हड़पने की साजिश करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार. समेत पढ़ें दिनभर की प्रमुख खबरें

Today's Top News: 57 लोग मिले HIV पॉजिटिव, निकाय चुनाव में 5 में से 3 में भाजपा और 2 में कांग्रेस की जीत, राजधानी में कारोबारी के घर बड़ी चोरी, भारतमाला मुआवजा घोटाले में ED ने कारोबारी को किया गिरफ्तार, जमीन हड़पने की साजिश करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार. समेत पढ़ें दिनभर की प्रमुख खबरें

Today's Top News: रायपुर। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में जांच के दौरान 57 HIV पॉजिटिव मरीज मिलने से हड़कंप मच गया है। स्वास्थ्य हमला भी अलर्ट मोड पर आ गया है और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने लोगों से न घबराने की अपील की है।

श्याम बिहारी जायसवाल का कहना है कि हम केवल रायगढ़ ही नहीं पूरे प्रदेश में अभियान चलाकर HIV पीड़ित लोगों की जांच कर रहे हैं, जो पॉजिटिव होकर निकलेंगे उन्हें घबराने की आवश्यकता नहीं है।

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 1 जून को संपन्न हुए त्रिस्तरीय पंचायत एवं नगरीय निकायों के आम और उपचुनावों के नतीजे आज घोषित किए जा रहे हैं। राज्य निर्वाचन आयोग की निगरानी में जारी मतगणना के बीच कई सीटों के परिणाम सामने आ चुके हैं। प्रदेशभर में नगर पंचायत अध्यक्ष, पार्षद, जनपद सदस्य, सरपंच और पंच समेत कुल 1310 रिक्त पदों के लिए मतदान कराया गया था।

रायपुर। राजधानी रायपुर के पॉश इलाके खम्हारडीह स्थित गोल्डन होम्स में मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात लाखों रुपयों की बड़ी चोरी की वारदात सामने आई है। चोरों ने कारोबारी भरत छाबड़िया के बंगले में धावा बोलकर लाखों का माल पार कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची क्राईम ब्रांच और खम्हारडीह थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है।

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित भारतमाला परियोजना मुआवजा घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पहली गिरफ्तारी की है। ईडी ने अभनपुर निवासी कारोबारी जयप्रकाश गांधी को मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम अधिनियम (PMLA) के तहत गिरफ्तार किया है। जांच एजेंसी ने 3 जून को आरोपी को विशेष न्यायालय (पीएमएलए), रायपुर में पेश किया, जहां से उसे पूछताछ के लिए तीन दिन की ईडी रिमांड पर भेज दिया गया।

अभनपुर। ग्राम थनौद की करीब 1 एकड़ बेशकीमती जमीन को फर्जी दस्तावेजों के जरिए हड़पने के मामले में अभनपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। आरोपियों पर कूटरचित हस्ताक्षर, फर्जी फोटो, नकली अंगूठा निशानी और जालसाजी के माध्यम से जमीन अपने नाम कराने का गंभीर आरोप है।

दिनभर की प्रमुख खबरें पढ़ने नीचे दी गई लिंक पर क्लिक करें -

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Lallu Ram