Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
Today's Top News: कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव समेत NSUI नेताओं पर FIR दर्ज, छत्तीसगढ़ के आयुष पांडे का INDIA 'A' टीम में चयन, 'सुशासन तिहार' कार्यक्रम में हंगामा, 15 दिन में होटल के 2 कर्मचारियों की संदिग्ध मौत से सनसनी, ऑनलाइन सट्टा खिलाते सेवादल महासचिव का बेटा समेत 9 गिरफ्तार. समेत पढ़ें दिनभर की प्रमुख खबरें

Today's Top News: कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव समेत NSUI नेताओं पर FIR दर्ज, छत्तीसगढ़ के आयुष पांडे का INDIA 'A' टीम में चयन, 'सुशासन तिहार' कार्यक्रम में हंगामा, 15 दिन में होटल के 2 कर्मचारियों की संदिग्ध मौत से सनसनी, ऑनलाइन सट्टा खिलाते सेवादल महासचिव का बेटा समेत 9 गिरफ्तार. समेत पढ़ें दिनभर की प्रमुख खबरें

Today's Top News:बिलासपुर। NEET पेपर लीक मामले को लेकर बिलासपुर में हुए विरोध प्रदर्शन पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। प्रदर्शनकारी भिलाई विधायक देवेंद्र यादव, NSUI के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़, प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडेय, जिला शहर अध्यक्ष सिद्धांशु मिश्रा सहित अन्य नेताओं और कार्यकर्ताओं के खिलाफ सिविल लाइन थाने में FIR दर्ज किया गया है।

रायपुर। छत्तीसगढ़ क्रिकेट के लिए गर्व का क्षण सामने आया है। राज्य के युवा बल्लेबाज आयुष पांडे का चयन भारत 'ए' टीम में श्रीलंका दौरे के लिए किया गया है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने श्रीलंका में आयोजित होने वाले मल्टी-डे मुकाबलों के लिए भारत 'ए' टीम की घोषणा की है, जिसमें छत्तीसगढ़ के इस प्रतिभाशाली बल्लेबाज को भी मौका मिला है।

बता दें कि आयुष के चयन की खबर सामने आते ही प्रदेश के क्रिकेट जगत में खुशी की लहर दौड़ गई। घरेलू क्रिकेट में लगातार शानदार प्रदर्शन का इनाम उन्हें भारत 'ए' टीम के रूप में मिला है। क्रिकेट विशेषज्ञ इसे उनके करियर का अब तक का सबसे बड़ा अवसर मान रहे हैं।

बिलासपुर: नगर निगम प्रशासन द्वारा सिरगिट्टी में आयोजित 'सुशासन तिहार' कार्यक्रम के दौरान शनिवार को भारी हंगामा हो गया। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी तिफरा-सिरगिट्टी के कार्यकर्ताओं ने 'सुशासन' के दावों को खोखला बताते हुए कांग्रेसियों ने शिविर का विरोध किया और मंच पर चढ़कर नारेबाजी शुरू कर दी। इस दौरान माहौल बेहद तनावपूर्ण हो गया और पुलिस को प्रदर्शनकारियों को हटाने के लिए भारी मशक्कत करनी पड़ी।

मोहला-मानपुर. मोहला के फौवारा चौक स्थित जलपान होटल में एक कर्मचारी की लाश मिली है. मृतक का शव होटल परिसर के पिछले हिस्से में मौजूद रसोई में फंदे से लटका हुआ था. घटना की खबर फैलते ही इलाके में हड़कंप मच गया. बीते 24 मई को इसी होटल में कार्यरत एक अन्य कर्मचारी का शव मोहला से कुछ दूरी पर स्थित एक नाले में सड़ी-गली अवस्था में मिला था. उस मामले की गुत्थी अभी पूरी तरह सुलझ भी नहीं पाई थी कि अब होटल के दूसरे कर्मचारी की मौत ने नई चर्चाओं को जन्म दे दिया है.

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में ऑनलाइन गेमिंग एप की आईडी लेकर सट्टे का करोबार करने वालों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। कांग्रेस के दो नेताओं के बीच मारपीट और गालीगलौज के बाद पूरे मामले का खुलासा हुआ। छत्तीसगढ़ कांग्रेस सेवा दल के प्रदेश महासचिव राजेश गुप्ता और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अनिल सिंह के बीच विवाद इतनी बढ़ गई कि मारपीट के बाद अनिल सिंह ने राजेश गुप्ता की पोल खोलते हुए एसपी से इसकी शिकायत कर दी।

दिनभर की प्रमुख खबरें पढ़ने नीचे दी गई लिंक पर क्लिक करें -

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Lallu Ram