अमेरिका-ईरान तनाव में एक बार फिर तेजी से बढ़ते हुए युद्धविराम खत्म हो गया है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यह ऐलान कर दिया था कि ईरान के साथ शांति समझौता अब समाप्त हो गया है.
ट्रंप ने कहा था कि बुधवार की रात ईरान पर अब तक का सबसे विध्वंसक हमला किया जा सकता है. अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने कहा कि ये हमले हार्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों पर ईरानी हमलों को रोकने के लिए किए गए हैं.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इसका ऐलान किया था. जिसके कुछ देर बाद ही अमेरिका की तरफ से बड़ा हमला किया गया है.
BLA हमले में मारे गए पुलिसकर्मियों की पाकिस्तान में दुर्गति, टैंपो में भर कर ले जाए गए शव- Video
अमेरिका ने सीजफायर खत्म करने के बाद गुरुवार को उत्तरी ईरान में एक बड़े रेलवे ब्रिज को निशाना बनाया गया है, जहां से ईरानी सेना को रसद पहुंचती थी. अमेरिकी सेना ने अक्काला में रेलवे ब्रिज उड़ा दिया है. अमेरिकी सेना ने ईरान के बंदर अब्बास और सीरिक समेत कई इलाकों में हमले किए हैं.
अमेरिका ने होर्मुज के किनारे के इलाकों बुशहर, बंदर अब्बास, सिरिक, ईरानशहर, कोनारक को निशाना बनाया गया है. जानकारी के अनुसार, चाबहार, कोनारक में अमेरिकी सेना ने एयर स्ट्राइक की है. अमेरिकी सेना के हमले में चाबहार की बिजली आपूर्ति ठप हो गई है.
ईरानी मीडिया के अनुसार, बंदर अब्बास और सीरिक इलाकों में तेज धमाकों की आवाज सुनी जा रही है. ईरानी समाचार एजेंसी मेहर के मुताबिक चाबहार, कोनारक के करीब भी तेज धमाकों की आवाज सुनी गई है. इसके बाद ही ईरानी एयर डिफेंस सिस्टम भी पूरी तरह एक्टिव हो गया है.
ईरानी मीडिया के मुताबिक, चाबहार और कोनारक सहित अबू मूसा द्वीप पर अलग-अलग 10 धमाके हुए हैं. अमेरिकी हमले से शहीद बेहेश्ती पोर्ट, कलंतरी पोर्ट और समुद्री यातायात नियंत्रण टावर को भी नुकसान पहुंचा है.
'ईरान पर अटैक करना जरूरी था', US के पक्ष में बोला NATO
वहीं, अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने ट्रूथ सोशल पर चाबहार में हमले के बाद उठती आग की लपटों की तस्वीर शेयर किया है. ईरान पर हुए हमले को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा 'हम पहले ही सैन्य रूप से जीत चुके हैं. उनके पास बहुत कम बचा है.

