Dailyhunt
तूने मुझे कैसे मारा. ऋषिकेश में एक लड़की और दो युवकों के बीच जमकर मारपीट, कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल

तूने मुझे कैसे मारा. ऋषिकेश में एक लड़की और दो युवकों के बीच जमकर मारपीट, कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल

षिकेश। देवभूमि ऋषिकेश की पहचान अब बदलती नजर आ रही है। कभी यही शहर साधना, शांति और सुकून का प्रतीक था, जहां लोग आत्मिक शांति की तलाश में पहुंचते थे। लेकिन अब हालात कुछ और ही कहानी बयां कर रहे हैं।

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

जिसमें एक लड़की और दो युवकों के बीच जमकर मारपीट होती दिखाई दे रही है। सड़क के बीचों-बीच हो रही इस फाइट को देखकर आसपास मौजूद लोग भी हैरान रह गए। किसी ने बीच-बचाव की कोशिश की, तो कोई इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनाने में जुटा रहा।

कानून-व्यवस्था पर उठने लगे सवाल

बताया जा रहा है कि मामूली कहासुनी ने देखते ही देखते हिंसक रूप ले लिया। पहले बहस हुई, फिर गाली-गलौज और देखते ही देखते मामला हाथापाई तक पहुंच गया। वीडियो में साफ दिख रहा है कि तीनों एक-दूसरे पर टूट पड़े, जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। जिस ऋषिकेश को योग और अध्यात्म की नगरी कहा जाता है, वहां इस तरह की घटनाएं अब सवाल खड़े कर रही हैं।

लगातार सामने आ रहे ऐसे वीडियो न सिर्फ शहर की छवि को धूमिल कर रहे हैं, बल्कि कानून-व्यवस्था पर भी सवाल उठने लगे हैं। फिलहाल, यह वीडियो कब और कहां का है, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है, लेकिन सोशल मीडिया पर इसे लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Lallu Ram