Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
UAE से पाक आ रहा कार्गो विमान कराची से पहले हुआ लापता, अरब सागर में खोज और बचाव अभियान हुआ शुरू

UAE से पाक आ रहा कार्गो विमान कराची से पहले हुआ लापता, अरब सागर में खोज और बचाव अभियान हुआ शुरू

पाकिस्तान में मंगलवार रात एक कार्गो विमान लापता होने की खबर आयी है. संयुक्त अरब अमीरात से कराची आ रहा पाकिस्तान का बोइंग 737 कार्गो विमान अरब सागर में लापता हो गया है. इस विमान में 5 क्रू मेंबर्स सवार थे.

नेविगेशन फेल होने के बाद विमान रडार से गायब हो गया और समंदर में क्रैश होने आशंका जतायी जा रही है. रडार पर प्लेन को 'तेजी से नीचे आते' देखा गया था लेकिन उसके बाद प्लेन का कनेक्शन टूट गया.

एयर ट्रैफिक कंट्रोल से संपर्क टूटने के बाद पाकिस्तान एयरपोर्ट्स अथॉरिटी ने समुद्र में बड़े स्तर पर खोज और बचाव अभियान शुरू कर दिया है.

होर्मुज में जहाजों पर हुए हमलों से गुस्से में ट्रंप, ईरान को बड़ा झटका देते हुए तेल बिक्री वाला लाइसेंस किया रद्द

संयुक्त अरब अमीरात के शारजाह से पाकिस्तान के कराची जा रहा एक पाकिस्तानी कार्गो विमान मंगलवार रात करीब 9:18 बजे अपने नेविगेशन सिस्टम में तकनीकी खराबी की सूचना दी. इसके बाद एयर ट्रैफिक कंट्रोल ने विमान को जरूरी दिशा-निर्देश दिए. PAA के मुताबिक, यह विमान के-2 एयरवेज के बोइंग 737 कार्गो विमान था.

पाकिस्तान एयरपोर्ट्स अथॉरिटी के अनुसार, कुछ मिनट बाद रडार पर विमान को तेजी से नीचे उतरते हुए और अचानक दिशा बदलते हुए देखा गया. कराची से लगभग 155 समुद्री मील पश्चिम में विमान से रडार संपर्क और संचार टूट गया.

अमेरिका के हमलों से दहला ईरान, सीरिक, केश्म द्वीप और बंदर अब्बास में बरसाए बम

घटना के तुरंत बाद रेस्क्यू कोऑर्डिनेशन सेंटर को सक्रिय किया गया और अरब सागर में खोज और बचाव अभियान शुरू कर दिया गया. नौसेना, तटरक्षक बल और अन्य संबंधित एजेंसियों की मदद से समुद्र में बड़े स्तर पर खोज और बचाव अभियान शुरू किया गया है.

आज बुधवार को K2 एयरवेज ने बताया कि वह पाकिस्तान के नागरिक उड्डयन प्राधिकरण और (PCAA) अन्य सरकारी एजेंसियों के साथ पूरी तरह सहयोग कर रही है. जानकारी के अनुसार, K2 एयरवेज पाकिस्तान की एक प्राइवेट कार्गो एयरलाइन है जो देश के अंदर और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शेड्यूल और चार्टर फ्लाइट्स ऑपरेट करती है.

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Lallu Ram