Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
उज्जैन में गुंडागर्दी: हफ्ता न देने पर मोबाइल दुकान में बैट से तोड़फोड़, CCTV में वारदात कैद

उज्जैन में गुंडागर्दी: हफ्ता न देने पर मोबाइल दुकान में बैट से तोड़फोड़, CCTV में वारदात कैद

प्रदीप मालवीय, उज्जैन। मध्य प्रदेश के उज्जैन से हफ्ता वसूली का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां एक बदमाश ने बैट से मोबाइल दुकान पर तोड़फोड़ कर दी। यह वारदात वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मामला नानाखेड़ा बस स्टैंड के पास का बताया जा रहा है।

मिली जानकारी के मुताबिक, राजीव रत्न कॉलोनी निवासी बदमाश संजय जसोदिया हाथ में क्रिकेट बैट लेकर 'प्रिया मोबाइल' दुकान पर पहुंचा। उसने दुकान संचालक से हर हफ्ते 3 हजार रुपए की रंगदारी मांगी। हफ्ता देने से इनकार करने पर आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए बैट से दुकान के काउंटर और कांच तोड़ दिए। इस हमले में करीब 1.50 लाख रुपए के मोबाइल और कवर क्षतिग्रस्त हो गए।

वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गया। तोड़फोड़ की यह पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। आकाश सिसोदिया ने थाने में इसकी शिकायत की है। फरियादी की शिकायत पर नानाखेड़ा थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Lallu Ram