Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
UP में समय से पहले होंगे चुनाव? मंत्री एके शर्मा के बयान ने बढ़ाई सियासी हलचल

UP में समय से पहले होंगे चुनाव? मंत्री एके शर्मा के बयान ने बढ़ाई सियासी हलचल

ऊ. ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने आगामी यूपी विधानसभा चुनाव 2027 (UP Assembly Elections 2027) को लेकर बड़ा बयान दिया है. समय से पहले चुनाव होने की अटकलों के बीच मंत्री के बयान ने सियासी गलियारें में नई चर्चा छेड़ दी है.

मंत्री ने कहा कि विधानसभा चुनाव 5-6 महीने पहले भी हो सकता है. उन्होंने कार्यकर्ताओं से तैयारी तेज करने की अपील की. साथ ही संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत करने को कहा है.

बता दें कि उत्तर प्रदेश में समय से पहले चुनाव होने की चर्चा सियासी गलियारे में चल रही है. मंत्री ने कहा कि चुनाव को 8 महीने ही रह गए हैं. हो सकता है पहले हो जाए. अपने को 5-6 महीना ही मिले. इसलिए हमारा एक एक मिनट मूल्यवान है. चार आदमी से रोज मीलिए. लोगों की नाराजगी दूर करिए. लोगों के बीच जाइए. अपने क्षेत्र में रहिए. चार आदमी को अपना बनाइए, जो हमसे दूर हो गए हैं, हमसे नाराज हो गए हैं उनके पार्टी में लाइए.

गौरतलब है कि मऊ मंत्री एके शर्मा का गृह जनपद है. यहां कुल चार विधानसभा और एक लोकसभा सीट है. इनमें मऊ सदर विधानसभा सीट से दिवंगत विधायक मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास अंसारी विधायक हैं. घोसी विधानसभा सीट से समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता सुधाकर सिंह विधायक थे. उनकी मृत्यु के बाद से यह सीट खाली है. मधुबन विधानसभा सीट से पूर्व राज्यपाल फागू चौहान के बेटे रामबिलास चौहान सत्ताधारी दल भाजपा से विधायक हैं. मुहम्मदाबाद गोहना सुरक्षित विधानसभा सीट से समाजवादी पार्टी के राजेंद्र कुमार विधायक हैं. जनपद की लोकसभा सीट से समाजवादी पार्टी के राजीव राय सांसद हैं. यानी अगर पूरे मऊ जनपद की बात की जाए तो यहां पर सपा का पलड़ा भारी है.

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Lallu Ram