Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
उत्तराखंड में बारिश का कहर शुरू, पिथौरागढ़ में 50 गांवों का संपर्क तहसील मुख्यालय से टूटा

उत्तराखंड में बारिश का कहर शुरू, पिथौरागढ़ में 50 गांवों का संपर्क तहसील मुख्यालय से टूटा

त्तराखंड में बारिश का दौरा शुरू हो चुका है. प्रदेश के कई हिस्सों में इसका कहर भी देखने को मिल रहा है. सीमांत जिले पिथौरागढ़ में भारी बारिश के कारण चीन सीमा मार्ग को जोड़ने वाला हाईवे भी बदहाल हो गया है, जिस वजह से करीब 50 गांवों को संपर्क तहसील मुख्यालय से कट गया.

हालांकि बाद में एनडीआरएफ (NDRF) की तत्परता से हाईवे को खोल दिया गया है, लेकिन बारिश के कारण मार्ग बार-बार अवरुद्ध हो रहा है.

बारिश का सबसे ज्यादा असर टनकपुर-तवाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर देखने को मिला. यहां तवाघाट के पास पहाड़ी से भारी मात्रा में मलबा और बोल्डर गिरने के कारण यातायात पूरी तरह रोकना पड़ा. इसी तरह आदि कैलाश यात्रा मार्ग पर मलघाट क्षेत्र में लगातार पत्थर और चट्टानें गिरने का सिलसिला जारी है. जिससे मार्ग प्रभावित हो रहा है. हालांकि इसे दुरुस्त कर लिया गया. लेकिन फिर भी प्रशासन ने लोगों से मौसम को देखकर ही यात्रा करने की अपील की है.

बता दें कि बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग (Badrinath National Highway) पर गुलाबकोटी के पास गुरुवार को बारिश के चलते सड़क धंस गई थी. जिससे भारी मलबा आने के कारण यातायात पूरी तरह बाधित हो गया था. घटना के बाद संबंधित विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर मार्ग खोलने के कार्य में जुटी थी. जिसके बाद गुलाबकोटी में वाहनों की आवाजाही फिर से शुरू हो गई है. प्रशासन ने यात्रियों और स्थानीय लोगों से अपील की थी कि वे पुलिस और प्रशासन के निर्देशों का पालन करें और मार्ग खुलने तक अनावश्यक यात्रा से बचें.

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Lallu Ram