Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
वैशाली में पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़, दो कुख्यात अपराधियों को लगी गोली

वैशाली में पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़, दो कुख्यात अपराधियों को लगी गोली

Bihar Police Encounter: बिहार के वैशाली जिले में पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। इस मुठभेड़ में पुलिस की गोली लगने से 2 कुख्यात अपराधी गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें पुलिस ने मौके से गिरफ्तार कर लिया।

दिनदहाड़े हुई इस मुठभेड़ से इलाके के लोगों में हड़कंप मच गया। समस्तीपुर पुलिस और बिहार एसटीएफ की संयुक्त टीम ने इस मुठभेड़ को अंजाम दिया है।

समस्तीपुर से बदमाशों का पीछा कर रही थी टीम

मिली जानकारी के अनुसार समस्तीपुर पुलिस और एसटीएफ की टीम मुठभेड़ में घायल हुए बदमाशों की ताजपुर (समस्तीपुर) से ही पीछा कर रही थी। टीम को ताजपुर इलाके में इन अपराधियों के होने की सूचना मिली थी, जिसके बाद टीम ने जाल बिछाते हुए इनका पीछा कर रही थी। भागने के क्रम में जैसे ही अपराधी वैशाली जिले के बालिगांव थाना क्षेत्र में पहुंचे, पुलिस ने उन्हें चारों तरफ से घेर लिया।

खुद को घिरता देख अपराधियों ने की फायरिंग

खुद को चारों तरफ से घिरता देख अपराधियों ने पुलिस पर फायरिंग करनी शुरू कर दी, जिसके बाद पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई में गोलियां चलाई। इस दौरान दोनों अपराधी गोली लगने से घायल होकर वहीं पर गिर पड़े, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें वहीं धर दबोचा। मुठभेड़ में घायल अपराधियों की पहचान अमन सहनी के रूप में हुई, जिसे पैर में गोली लगी है। वहीं, उसका दूसरा साथी ही गोली लगने से घायल हो गया।

कई संगीन मामले में फरार चल रहे थे बदमाश

मुठभेड़ में घायल हुआ अमन सहनी मुख्य आरोपी बताया जा रहा है, जो मुजफ्फरपुर जिले का रहने वाला है। वहीं, घायल उसका साथी समस्तीपुर का रहने वाला है। पुलिस के अनुसार ये दोनों अपराधी अंतरजिला गिरोह के सक्रिय सदस्य हैं। इनके खिलाफ मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर और आसपास के कई जिलों में डकैती, लूटपाट और छिनतई समेत कई संगीन मामले दर्ज हैं, जिसमें ये दोनों फरार चल रहे थे। पुलिस को लंबे समय से इनकी तलाश थी।

आगे की कार्रवाई में जुटी पुलिस

फिहला पुलिस पुलिस ने मुठभेड़ में घायल होने के बाद दोनों आरोपियों को इलाज के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां पुलिस की अभिरक्षा में दोनों का इलाज चल रहा है। एनकाउंटर की सूचना मिलते ही वैशाली एसपी शुभांक मिश्रा दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मौके का मुआयना किया। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Lallu Ram