Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
वाराणसी और चित्रकूट दौरे पर सीएम योगी, जनकल्याण और विकास के नए संकल्पों को देंगे गति

वाराणसी और चित्रकूट दौरे पर सीएम योगी, जनकल्याण और विकास के नए संकल्पों को देंगे गति

वाराणसी. मुख्यमंत्री योगी अदित्यनाथ बुधवार को वाराणसी और चित्रकूट दौरे पर रहेंगे. यहां वे विभिन्न कार्यों का लोकर्पण और शिलान्यास करेंगे. सीएम योगी ने एक्स पर इसकी जानकारी दी. उन्होंने लिखा कि आज बाबा श्री विश्वनाथ जी की पावन नगरी काशी और मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम की तपोभूमि चित्रकूट से शिक्षा, जनकल्याण और विकास के नए संकल्पों को नई गति मिलेगी.

योगी ने लिखा 'वाराणसी में 12 लाख शिक्षक/शिक्षणेत्तर कर्मचारियों एवं उनके आश्रितों को स्वास्थ्य सुरक्षा प्रदान करने वाली 'मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना' का शुभारंभ, 1.10 करोड़ विद्यार्थियों के अभिभावकों के खातों में DBT के माध्यम से 1,200 प्रति विद्यार्थी का अंतरण, 10 लाख शिक्षकों और संविदा कर्मियों की सामाजिक सुरक्षा केलिए स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के साथ MoU का निष्पादन और राष्ट्रीय स्तर पर चयनित स्वच्छ और हरित विद्यालयों के प्रधानाचार्यों-प्रधानाध्यापकों का सम्मान होगा.'

'साथ ही, चित्रकूट एवं मानिकपुर विधान सभा क्षेत्रों में 951 करोड़ की 124 जनकल्याणकारी परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास क्षेत्रीय विकास को नई दिशा प्रदान करेगा। शिक्षक सम्मान, विद्यार्थी कल्याण और सर्वस्पर्शी विकास का यही समन्वय 'विकसित उत्तर प्रदेश' की पहचान है.'

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Lallu Ram