Dailyhunt
विज्ञान और आध्यात्म के संगम से सजा 'महाकाल: द मास्टर ऑफ टाइम' सम्मेलन, 'उज्जैन विज्ञान केंद्र' का मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने किया शुभारंभ

विज्ञान और आध्यात्म के संगम से सजा 'महाकाल: द मास्टर ऑफ टाइम' सम्मेलन, 'उज्जैन विज्ञान केंद्र' का मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने किया शुभारंभ

प्रदीप मालवीय, उज्जैन। अति प्राचिन बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन एक बार फिर वैश्विक बौद्धिक विमर्श का केंद्र बन गई है। आज से वसंत विहार स्थित नवनिर्मित तारामंडल परिसर में 'महाकाल: द मास्टर ऑफ टाइम' विषय पर आधारित तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन और प्रदर्शनी का भव्य आगाज़ हुआ।

इस विशेष कार्यक्रम का शुभारंभ मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

यह आयोजन अत्याधुनिक साइंस सेंटर परिसर में हो रहा है, जिसे 15.20 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किया गया है। इसके निर्माण में केंद्र सरकार ने 6.50 करोड़ और राज्य सरकार ने 8.56 करोड़ रुपये का निवेश किया है। उद्घाटन समारोह में नीति आयोग के सदस्य डॉ. वी.के. सारस्वत, चिंतक - विचारक सुरेश सोनी, सांसद अनिल फिरोजिया और विभिन्न वैज्ञानिक संस्थानों के महानिदेशक सहित कई प्रतिष्ठित विद्वान उपस्थित रहे। तीन दिनों तक चलने वाले इस सम्मेलन में देश-दुनिया के वैज्ञानिक समय की गणना और महाकाल के वैज्ञानिक पहलुओं पर गहन चर्चा करेंगे।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Lallu Ram