Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
विकास की बयारः राज्यपाल और CM धामी ने सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम में 219 करोड़ के विकास कार्यों का किया लोकार्पण, जानिए कहां कितनी राशि होगी खर्च

विकास की बयारः राज्यपाल और CM धामी ने सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम में 219 करोड़ के विकास कार्यों का किया लोकार्पण, जानिए कहां कितनी राशि होगी खर्च

षिकेश. राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि) एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आईडीपीएल ग्राउंड, ऋषिकेश में 'सेवा पखवाड़ा' कार्यक्रम में देहरादून जनपद के विकास को नई गति प्रदान करते हुए 172.78 करोड़ लागत की 38 विकास योजनाओं का शिलान्यास और 46.50 करोड़ लागत की 13 योजनाओं का लोकार्पण किया.

इस प्रकार उन्होंने कुल 219.29 करोड़ की 51 विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास कर जनपद को महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं की सौगात दी.

61.87 लाख की जनपद देहरादून के विधानसभा क्षेत्र सहसपुर के अन्तर्गत ग्राम पंचायत भगवानपुर के अंतर्गत ललित मोहन भदोला के घर से भद्रकाली मन्दिर तक इन्टरलॉकिंग टाइल्स द्वारा निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया. 66.41 लाख की लागत से विधानसभा क्षेत्र मसूरी मोटर मार्ग के किमी 13 से मालसी सम्पर्क मार्ग में इन्टरलॉकिंग टाइल्स द्वारा सतह सुधार के कार्य का शिलान्यास किया गया. 132.52 लाख की लागत से विधानसभा क्षेत्र मसूरी दून विहार के आन्तरिक मार्गो के सुधारीकरण,₹210.61 लाख की लागत से देहरादून के विलासपुर मुख्य मार्ग से विलासपुर एनक्लेव तक मार्ग का इन्टर लॉकिंग टाइल्स द्वारा निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया.

इस्तीफा लिया, सदस्यता क्यों नहीं! चंपत राय और अनिल मिश्रा के इस्तीफे पर यशपाल आर्य ने खड़े किए सवाल, BJP सरकार और ट्रस्ट पर साधा निशाना

181.74 लाख की लागत से वार्ड नं0-8 सालावाला के आन्तरिक मार्गों एवं नालियों के निर्माण एवं सुधारीकरण कार्य, ₹ 48.14 लाख की लागत से विधानसभा क्षेत्र सहसपुर के अन्तर्गत ग्राम डूंगा सुदामा के घर से बलवीर के घर तक इन्टर लॉकिंग टाइल्स द्वारा निर्माण कार्य का भी शिलान्यास किया गया है. 541.28 लाख की लागत से विधानसभा क्षेत्र मसूरी में न्यू कैंट रोड में कि.मी. 1 चैनेज 0.35 सालावाला में 20 मीटर आर०सी०सी० गर्डर सेतु का निर्माण कार्य का आज शिलान्यास हुआ.

536.10 लाख की लागत से विधानसभा क्षेत्र मसूरी में न्यू कैंट रोड कि की.मी 2 चैनेज 1.625 में 30 मीटर स्पान पी०एस०सी० गर्डर सेतु (दो लेन) के निर्माण कार्य का भी शिलान्यास किया गया. 96.07 लाख की लागत से डोईवाला के वार्ड 99 में लक्ष्मीपुरम व प्रयाग एन्कलेव में इण्टर लॉकिंग टाइल्स निर्माण के कार्य का आज शिलान्यास किया गया. 87.75 लाख की लागत से नकरौन्दा में नागेश्वर पुरम, चित्रा विहार आदि आन्तरिक मार्गो में इण्टर लॉकिंग टाइल्स निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया है.

राम मंदिर के बाद बद्रीनाथ में चंदा चोरी… भड़के प्रदेश कांग्रेस अध्य़क्ष गणेश गोदियाल, कहा- आस्था के नाम पर लूट और भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं

775.77 लाख की लागत से विधानसभा क्षेत्रान्तर्गत रायपुर मण्डल के अन्तर्गत 20 किमी आपदा से क्षतिग्रस्त मुख्य व आन्तरिक मार्गो का नालियों सहित पुनः निर्माण का कार्य (भाग-2), 611.54 लाख की लागत से धर्मपुर के अन्तर्गत वार्ड नं. 89 हरभजवाला में चन्द्रबनी से हरभजवाला तक आसन नदी की सफाई व दोनों ओर पुश्ता निर्माण(द्वितीय चरण), 246.14 लाख की लागत से रायपुर विधानसभा के अन्तर्गत गुर्जर बस्ती से ओएसिस स्कूल तक सौंग नदी पर चैनेलाईजेशन के कार्य का भी आज शिलान्यास किया गया.

321.84 लाख की लागत से नगर निगम क्षेत्र के अन्तर्गत सुसवा नदी के दोनों तटों पर दूधा देवी पुल के अपस्ट्रीम में बाढ़ सुरक्षा योजना, 412.70 की लागत से डोईवाला विधान सभा क्षेत्र में दुल्हनी नदी के विभिन्न स्थानों पर यथा लक्ष्मण सिद्ध कालोनी, नकरौन्दा रोड (विवेक विहार एवं वायु विहार) निर्मल कालोनी, वनस्थलीपुरम एवं दिल्ली फार्म में बाढ़ सुरक्षा योजना, 460.45 लाख की लागत से रायपुर विकासखण्ड में डिफेन्स कॉलोनी एवं जोगीवाला बद्रीपुर में बहने वाले नाले में बाढ़ सुरक्षा कार्य का भी शिलान्यास हुआ है.

99.06 लाख की लागत से विकासखण्ड चकराता के अन्तर्गत ग्राम पंचायत मठियाणा के ग्राम सुनौडा में पाईप नहर निर्माण की योजना, ₹ 79.78 लाख की लागत से जनजाति विकासखण्ड चकराता के अन्तर्गत दो नहरों (बानपुर एवं शेडिया) के जीर्णोद्धार की योजना, 97.15 लाख की लागत से विकासखण्ड चकराता के ग्राम पंचायत दसऊ में दसऊ पाईप नहर एवं मुख्य टेंक से जल वितरण प्रणाली आफसूट निर्माण की योजना का भी शिलान्यास हुआ है.

238.34 लाख की लागत से विकासखण्ड विकासनगर में ढलानी नहर निर्माण की योजना, 480.64 लाख की लागत से विकासखण्ड सहसपुर में नून नदी के दांये-तट पर स्थित ग्राम दयानगर एवं जामुनवाला के खेल मैदान की बाढ़ सुरक्षा योजना, ₹ 186.28 की लागत से विधानसभा क्षेत्र कैंट के अन्तर्गत टौंस नदी के बांये तट पर स्थित स्वर्गआश्रम एवं गौशाला की सुरक्षा दीवार निर्माण की योजना, 344.33 लाख की लागत से डोईवाला विकासखण्ड में छिद्रवाला नहर, खदरी एवं गुलरानी नहर के पुनरोद्धार की योजना, 438.33 लाख की लागत से जनपद विकासखण्ड डोईवाला में बुल्लावाला नहर व हैड के पुनरोद्धार कार्य की योजना का भी शिलान्यास किया गया है.

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Lallu Ram