Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
विमतारा शंकर नगर में 5 जुलाई को लगेगा विशाल रक्तदान शिविर, आप भी कर सकते हैं ब्लड डोनेट

विमतारा शंकर नगर में 5 जुलाई को लगेगा विशाल रक्तदान शिविर, आप भी कर सकते हैं ब्लड डोनेट

रायपुर। समाज सेवा के प्रति अपनी सतत प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाते हुए रोटरी क्लब ऑफ रायपुर कॉस्मोपॉलिटन, रोटरी क्लब ऑफ रायपुर कॉस्मो दिवाज, रोटरी क्लब ऑफ रायपुर इन्फिनिटी तथा इनर व्हील क्लब ऑफ रायपुर कॉस्मोपॉलिटन के संयुक्त तत्वावधान में 5 जुलाई को विमतारा, शंकर नगर रायपुर में एक विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है।

इस सेवा अभियान के मुख्य अतिथि सांसद बृजमोहन अग्रवाल होंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. विवेक चौधरी, डीन, जेएनएम कॉलेज उपस्थित रहेंगे। शिविर में एकत्रित रक्त विभिन्न अस्पतालों में उपचाररत मरीजों के लिए उपलब्ध कराया जाएगा।

आयोजक संस्थाओं ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता कर रक्तदान करें और इस पुनीत कार्य में अपना योगदान दें। एक यूनिट रक्त किसी का जीवन बचा सकता है। आइए 5 जुलाई को इस महाअभियान का हिस्सा बनें।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Lallu Ram