Dailyhunt
'ये एकतरफा फैसला.', मेक्सिको के 50% टैरिफ पर भारत का आया पहला रिएक्शन, दी चेतावनी

'ये एकतरफा फैसला.', मेक्सिको के 50% टैरिफ पर भारत का आया पहला रिएक्शन, दी चेतावनी

India React On Mexico Tariff Row: अमेरिका के बाद अब भारत-मेक्सिको टैरिफ विवाद (India-Mexico Tariff Row) बढ़ गया है। मेक्सिको ने भारत से आयात होने वाले कुछ चुनिंदा सामानों पर 50 परसेंट का टैरिफ लगाने का ऐलान किया है।

मेक्सिको के इस कदम पर अब भारत की प्रतिक्रिया आई है। भारत ने कहा कि ये एकतरफा फैसला है। भारत ने मेक्सिको के इस फैसले के बाद अपने हितों की रक्षा के लिए उचित कदम उठाने की चेतावनी दी है।

मेसी के कोलकाता इवेंट में बवाल : मुख्य आयोजक शताद्रु दत्ता गिरफ्तार, गुस्साए लोगों ने जमकर की स्टेडियम में की थी तोड़फोड़ ; सीएम ममता बनर्जी को मांगनी पड़ी थी माफ़ी

भारत ने कहा कि हम बातचीत के जरिए एक समाधान तलाशते हुए देश के निर्यातकों के हितों की रक्षा करने के लिए उचित कदम उठाने का अधिकार सुरक्षित रखते हैं। हम मैक्सिको के साथ अपनी साझेदारी को बहुत महत्व देता है और दोनों देशों के उपभोक्ताओं के हित में एक संतुलित व्यापार वातावरण के लिए काम करने को तैयार है।

दिल्ली ब्लास्ट: सुसाइड बॉम्बर उमर का साथी दुबई के रास्ते तुर्की भागा, कोर्ट ने जारी की उद्घोषणा नोटिस

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि इस मामले में विधेयक पेश किए जाने के शुरुआती दौर से ही भारत मेक्सिको के संपर्क में था। उन्होंने कहा, 'भारत का वाणिज्य विभाग वैश्विक व्यापार नियमों के अनुरूप पारस्परिक रूप से लाभकारी समाधान ढूंढने के लिए मेक्सिको के वित्त मंत्रालय के साथ बातचीत कर रहा है।

रणवीर सिंह-अक्षय खन्ना खिलाफ पाकिस्तान में दायर हुई याचिका, FIR की मांग : धुरंधर फिल्म में भुट्टो की पार्टी को आतंकवाद समर्थक दिखाने का आरोप

भारत और मेक्सिको के बीच हाई लेवल बातचीत

बता दें कि भारत के वाणिज्य सचिव राजेश अग्रवाल और मेक्सिको के उप-वित्तमंत्री लुइस रोसेंडो के बीच इस मामले को लेकर एक उच्चस्तरीय बैठक हो चुकी है और इसके बाद अब फॉलो-अप मीटिंग्स होने की भी उम्मीद है। सरकार ने कहा है कि बिना किसी पूर्व बातचीत के MFN टैरिफ में एकतरफ बढ़ोत्तरी न तो हमारे सहयोगात्मक आर्थिक संबंधों की भावना के लिए अनुरूप है और न ही मल्टीलेटरल ट्रेडिंग सिस्टम के प्रीडिक्टेबिलिटी और पारदर्शिता के सिद्धांतों से मेल खाती है।

इस दिन होगी शिवकुमार की ताजपोशी ! कर्नाटक में कुर्सी विवाद के बीच कांग्रेस विधायक का बड़ा दावा, कहा- अच्छा यही होगा की सिद्दारमैया खुद कुर्सी खली कर दें

मेक्सिको ने भारत के किन सामानों पर लगाया टैरिफ?

मेक्सिको ने भारत से आयात होने वाले ऑटो पार्ट्स, हल्की कारें, कपड़े, प्लास्टिक, स्टील, घरेलू उपकरण, खिलौने, फर्नीचर, जूते, चमड़े के सामान, कागज, कार्डबोर्ड, मोटरसाइकिल, एल्युमिनियम, ट्रेलर, कांच, साबुन, परफ्यूम और कॉस्मेटिक्स जैसे उत्पादों पर टैरिफ लगाया है।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Lallu Ram