Dailyhunt
KKR ने ऑक्शन में गंवाए 25 करोड़, 26 साल के कैमरून ग्रीन ने टीम को दिया बड़ा झटका

KKR ने ऑक्शन में गंवाए 25 करोड़, 26 साल के कैमरून ग्रीन ने टीम को दिया बड़ा झटका

Lifeberrys 5 days ago

IPL 2026 से पहले कोलकाता नाइट राइडर्स ने मिनी ऑक्शन में ऑस्ट्रेलिया के स्टार ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन को 25.20 करोड़ रुपये में खरीदा था। टीम मैनेजमेंट को उम्मीद थी कि ग्रीन इस सीजन गेंद और बल्ले दोनों से अपनी अहम भूमिका निभाएंगे।

लेकिन पहले तीन मैचों में उनके प्रदर्शन ने यह दिखा दिया कि इस बड़े निवेश का फायदा केकेआर को फिलहाल नहीं मिल रहा है।

बल्ले से भी नहीं दिखा कमाल

कैमरून ग्रीन इस सीजन की शुरुआत से ही गेंदबाजी नहीं कर रहे हैं क्योंकि उन्हें इंजरी की वजह से आराम दिया गया है। बल्ले से भी उनका प्रदर्शन निराशाजनक रहा है। तीनों मैचों में ग्रीन बड़े स्कोर नहीं बना पाए हैं। पंजाब किंग्स के खिलाफ उनके बल्ले से केवल दो गेंदों पर 4 रन ही आए, जिसमें पहली गेंद पर उन्होंने चौका लगाया, लेकिन अगली ही गेंद पर जेवियर बार्टलेट ने उन्हें पवेलियन भेज दिया।

तीन मैचों में सिर्फ 24 रन

केकेआर ने इस सीजन का पहला मुकाबला मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेला था, जिसमें ग्रीन ने 18 रन बनाए। इसके बाद हैदराबाद के खिलाफ उन्होंने 2 रन बनाए, और पंजाब किंग्स के खिलाफ 4 रन ही बना पाए। इस तरह तीन मैचों में उनके बल्ले से कुल 24 रन ही आए हैं। अब तक आईपीएल में 32 मैच खेलने वाले ग्रीन ने 31 पारियों में 36.55 के औसत से 731 रन बनाए हैं और एक शतक व दो अर्धशतक ठोके हैं।

गेंदबाजी न करने का असर

ग्रीन की गेंदबाजी न करने की वजह से केकेआर की टीम संयोजन पर असर पड़ा है। कप्तान अजिंक्य रहाणे ने भी इसे स्वीकार किया है। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने वर्कलोड मैनेजमेंट के कारण उन्हें आईपीएल 2026 के शुरुआती मैचों में गेंदबाजी से रोका है। अभी यह स्पष्ट नहीं है कि ग्रीन कब गेंदबाजी में वापसी करेंगे।

केकेआर के लिए अब यह जरूरी है कि ग्रीन बल्लेबाजी में अपना प्रदर्शन सुधारें, वरना 25 करोड़ का निवेश टीम के लिए बोझ बन सकता है। अगले मैचों में उनके बल्ले से बड़े स्कोर की उम्मीद होगी।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Lifeberrys Hindi