Dailyhunt
नाश्ते में बनाएं प्रोटीन से भरपूर मसूर दाल का चीला, वजन घटाने में है बेहद असरदार; आसान रेसिपी

नाश्ते में बनाएं प्रोटीन से भरपूर मसूर दाल का चीला, वजन घटाने में है बेहद असरदार; आसान रेसिपी

Lifeberrys 0 months ago

गर आप नाश्ते में कुछ हेल्दी, स्वादिष्ट और जल्दी बनने वाला खाना चाहते हैं, तो लाल मसूर दाल का चीला आपके लिए परफेक्ट विकल्प है। मसूर दाल का चीला न केवल खाने में टेस्टी होता है, बल्कि इसमें भरपूर प्रोटीन भी होता है, जो लंबे समय तक पेट को भरा रखता है और वजन घटाने में भी मदद करता है।

आइए जानें आसान स्टेप्स में मसूर दाल का चीला कैसे बनाएं।

मसूर दाल का चीला बनाने की सामग्री:

1 कप लाल मसूर दाल (धुली हुई)
1 मीडियम प्याज
1 कच्चा आलू
2 हरी मिर्च
1 इंच अदरक
½ चम्मच जीरा
चुटकी भर हींग
स्वादानुसार नमक और गरम मसाला
थोड़ी हरी धनिया
सेंकने के लिए देसी घी या हल्का तेल
मसूर दाल का चीला बनाने की विधि:

स्टेप 1: दाल तैयार करना

लाल मसूर दाल को 2-3 बार अच्छे से धो लें।
दाल को पानी में 5-6 घंटे के लिए भिगो दें।
भिगोने के बाद दाल को ग्राइंडर में डालें।
इसमें प्याज, आलू, अदरक, जीरा, हींग, हरी मिर्च, नमक और गरम मसाला डालकर बारीक पीस लें। पेस्ट बनाते समय थोड़ा पानी डाल सकते हैं।

स्टेप 2: चीला का बैटर तैयार करना

पिसा हुआ दाल का पेस्ट बैटर जैसा गाढ़ा होना चाहिए, जिसे आसानी से फैलाया जा सके।
डोसा तवा या नॉन-स्टिक तवा गर्म करें, और थोड़ा तेल लगाएं।
गैस की आंच कम कर दें और तवे पर दाल का बैटर फैलाएं।

स्टेप 3: चीला सेंकना

ऊपर से थोड़ा हरा धनिया छिड़कें।
चीला को धीमी आंच पर धीरे-धीरे सेंकें।
किनारों पर हल्का देसी घी डालें और हल्का दबाते हुए सेंकें।
चीला पलटें और दूसरी साइड भी सुनहरा होने तक सेंक लें।

इसी तरह सारे चीले तैयार कर लें। इन्हें अपनी पसंद की हरी चटनी, टमाटर सॉस या दही के साथ परोसें।

टिप्स:


आलू और प्याज चीले को सॉफ्ट और स्वादिष्ट बनाते हैं।
चीला हमेशा धीमी आंच पर सेंकें ताकि वह अंदर से भी अच्छी तरह पक जाए।
प्रोटीन और फाइबर से भरपूर यह चीला वजन घटाने के लिए बेहतरीन नाश्ता है।

यह नाश्ता सिर्फ पेट भरा रखता है बल्कि हेल्दी भी है, और बच्चों या बड़ों के लिए दिन की सही शुरुआत है।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Lifeberrys Hindi