Dailyhunt
RR vs MI: वैभव सूर्यवंशी की होगी बड़ी परीक्षा, बुमराह-बोल्ट जैसे दिग्गजों का करना होगा सामना

RR vs MI: वैभव सूर्यवंशी की होगी बड़ी परीक्षा, बुमराह-बोल्ट जैसे दिग्गजों का करना होगा सामना

Lifeberrys 4 days ago

IPL 2026 का रोमांच सोमवार, 7 अप्रैल को गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में देखने को मिलेगा, जब राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस आमने-सामने होंगी। इस मैच की सबसे बड़ी चर्चा युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी के इर्द-गिर्द रहेगी।

राजस्थान ने इस सीजन अब तक दो मैच खेले हैं और चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ वैभव ने शानदार अर्धशतक जड़ा था। लेकिन 15 साल के इस युवा खिलाड़ी के लिए मुंबई इंडियंस के खिलाफ रन बनाना आसान नहीं होगा, क्योंकि उन्हें जसप्रीत बुमराह और ट्रेंट बोल्ट जैसे विश्व स्तरीय गेंदबाजों का सामना करना पड़ेगा।

मुंबई के गेंदबाज करेंगे वैभव पर दबाव

मुंबई इंडियंस की योजना होगी कि वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल के विकेट जल्दी हासिल किए जाएं। शुरुआती ओवरों में कप्तान बुमराह और ट्रेंट बोल्ट वैभव का सामना करवा सकते हैं। ट्रेंट बोल्ट पिछला मैच नहीं खेले थे, इसलिए इस मुकाबले में उनकी वापसी देखने को मिल सकती है। स्पिन विभाग में टीम के पास मिचेल सैंटनर, ए एम गजनफर और मयंक मार्कंडे जैसे अनुभवी गेंदबाज मौजूद हैं, जो वैभव की बल्लेबाजी को चुनौती देने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।

आईपीएल करियर में वैभव सूर्यवंशी का प्रदर्शन

आईपीएल 2025 और 2026 में अब तक वैभव ने कुल 9 मैच खेले हैं। इन 9 पारियों में उन्होंने 37.22 के औसत से 335 रन बनाए हैं। युवा खिलाड़ी ने इस टूर्नामेंट में एक शतक और दो अर्धशतक ठोके हैं। उनके बल्ले से अब तक 27 चौके और 30 छक्के निकले हैं। इस सीजन की बात करें तो उन्होंने CSK के खिलाफ केवल 17 गेंदों पर 52 रन की तेज पारी खेली, जबकि गुजरात टाइटंस के खिलाफ 31 रन ही बना पाए। अब सवाल यह है कि मुंबई इंडियंस के खिलाफ वैभव अपनी प्रतिभा को कैसे साबित करते हैं।

MI के कोच का वैभव पर विश्वास

मुंबई इंडियंस के बॉलिंग कोच पारस म्हाम्ब्रे ने वैभव सूर्यवंशी के बारे में कहा, "वैभव कोई नया खिलाड़ी नहीं हैं। यह उनका दूसरा साल है, और हम जानते हैं कि वह एक अच्छे बल्लेबाज हैं। हमारी तैयारी हर खिलाड़ी के लिए समान होती है और वैभव के खिलाफ भी यही रणनीति अपनाई जाएगी।"

इस मैच में वैभव सूर्यवंशी की परीक्षा होगी कि वह बुमराह और बोल्ट जैसी दुनिया की सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी का सामना कर कितनी मजबूती से कर पाते हैं। फैंस की नजरें इसी युवा बल्लेबाज पर टिकी रहेंगी।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Lifeberrys Hindi