Dailyhunt
सोयाबीन से बनाएं झटपट हाई-प्रोटीन स्नैक, स्वाद और सेहत का बेहतरीन मेल - आसान रेसिपी

सोयाबीन से बनाएं झटपट हाई-प्रोटीन स्नैक, स्वाद और सेहत का बेहतरीन मेल - आसान रेसिपी

Lifeberrys 1 month ago

प्रोटीन हमारे शरीर के लिए बेहद आवश्यक है। यह मांसपेशियों की मरम्मत, शरीर के विकास और समग्र स्वास्थ्य बनाए रखने में अहम भूमिका निभाता है। अक्सर लोग प्रोटीन का ख्याल आते ही अंडे या दूध जैसी चीजें सोचते हैं, लेकिन सोयाबीन (Soybean) भी प्रोटीन का एक बेहतरीन स्रोत है।

इसे कई तरह की डिशेज में इस्तेमाल किया जा सकता है।

अगर आप जल्दी और आसानी से प्रोटीन से भरपूर स्नैक बनाना चाहते हैं, तो यह रेसिपी आपके लिए बिल्कुल परफेक्ट है। तो चलिए जानें सोयाबीन से बनने वाला यह हेल्दी और स्वादिष्ट स्नैक बनाने का तरीका।

सोयाबीन स्नैक बनाने की आसान विधि

सोयाबीन को भिगोएं

सबसे पहले सोयाबीन को गर्म पानी में 15-20 मिनट के लिए भिगो दें ताकि यह नरम हो जाए।

मसाले और आटे के साथ मिक्स करें

भिगोई हुई सोयाबीन में मिलाएं:

- चावल का आटा

- कॉर्न फ्लोर

- काली मिर्च और नमक

- सोया सॉस और चिली सॉस

- चीली फ्लेक्स और कश्मीर लाल मिर्च

- सभी चीज़ों को अच्छी तरह मिक्स कर लें।

एयर फ्रायर में पकाएं

- मिश्रण को 180 डिग्री सेल्सियस पर 10 मिनट के लिए एयर फ्रायर करें। इससे स्नैक क्रिस्पी और स्वादिष्ट बन जाएगा।

- ताजे वेजिटेबल डालें

अब इसमें अपनी पसंद के वेजिटेबल डालें जैसे:

- टमाटर

- प्याज

- शिमला मिर्च

फाइनल मसाला और नींबू का रस

स्नैक में डालें:

- काला नमक

- जीरा पाउडर

- चाट मसाला

- नींबू का रस

- अच्छी तरह मिक्स करें।

बस, आपका प्रोटीन से भरपूर हेल्दी स्नैक तैयार है। इसे गर्मागर्म सर्व करें और स्वाद के साथ सेहत का भी आनंद लें।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Lifeberrys Hindi